किसान मसीहा चौधरी अजित सिंह को किए श्रद्धासुमन अर्पित

खतौली में किसान नेता चौधरी अजित सिंह को रालोद एवं सपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उनके कार्यो को याद किया। उन्हें किसान और मजदूर का हितैषी बताया। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 11:35 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 11:39 PM (IST)
किसान मसीहा चौधरी अजित सिंह को किए श्रद्धासुमन अर्पित
किसान मसीहा चौधरी अजित सिंह को किए श्रद्धासुमन अर्पित

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली में किसान नेता चौधरी अजित सिंह को रालोद एवं सपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उनके कार्यो को याद किया। उन्हें किसान और मजदूर का हितैषी बताया। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

कस्बे के बुढ़ाना रोड स्थित इंजीनियर उस्मान के निवास पर चौधरी अजित सिंह की तेरहवीं पर कुरआन ख्वानी की गई। उन्हें खिराजे अकीदत पेश की गई। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी साहब के चले जाने राजनीति में सूनापन आ गया है। वह किसानों, मजदूरों और शोषितों की आवाज हमेशा बुलंद करते थे। इस दौरान नगर अध्यक्ष वकील मंसूरी, विक्की राणा, हाजी महबूब अंसारी, आरिफ मंसूरी, हाफिज हसीन, सलीम मंसूरी, मंगता आजाद, अमजद आतिश, इकराम, वसीम व शहजाद आदि मौजूद रहे। उधर, समाजवादी पार्टी कार्यालय पर चौधरी अजित सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सपाइयों ने कहा कि चौधरी अजित सिंह हमेशा भाईचारा और आपसी एकता का संदेश देते थे। श्रद्धांजलि देने वालों में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पंडित सत्यदेव शर्मा, पूर्व सभासद पंकज सैनी, नईम मलिक, जब्बार सैफी, अरशद मुल्तानी, विभू शर्मा, तासीर हसन, अभिषेक गोयल, आमिर अहमद, विनय उपाध्याय, यामीन व माजिद आदि मौजूद रहे।

हवन कर दी श्रद्धाजंलि

रतनपुरी : रायपुर नंगली गांव में भाकियू नेता सचिन चौधरी के आवास पर किसानों ने किसान नेता चौधरी अजित सिंह की रस्म तेरहवीं पर हवन-यज्ञ कर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाकियू के युवा नेता सचिन चौधरी ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने हमेशा किसानों-मजदूरों की लड़ाई लड़ी। ग्राम प्रधान आशू चौधरी, चौधरी सुखलाल सिंह तालियान, मुन्नू चौधरी, नगेंद्र चेयरमैन, सूरज चौधरी, भाकियू ग्राम अध्यक्ष गुड्डू चौधरी, दीपक चौधरी व मोनू आदि मौजूद रहे। रालोद कार्यकर्ताओं, किसानों ने चौधरी अजित को श्रद्धांजलि दी

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में किसान नेता चौधरी अजित सिंह की तेरहवीं पर रालोद कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने हवन-पूजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कस्बे की चरण सिंह कालोनी में रालोद नेता बाली त्यागी, सुरेंद्र सहरावत व पप्पन राठी आदि ने यज्ञ-हवन कर एवं मौन धारण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। बाली त्यागी ने कहा कि चौधरी अजित सिंह के किसानों के लिए किए कार्यो को भुलाया नहीं जा सकता। क्षेत्र के बिटावदा गांव में प्रधान मनोज ठेकेदार, रवींद्र सहरावत व सतपाल आदि ने ग्रामीणों के साथ चौधरी अजित के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। फुगाना गांव के प्रधान जीतेंद्र मलिक एवं शाहडब्बर प्रधान नीरज कुमार ने किसानों के साथ यज्ञ-हवन कर चौधरी अजित सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। हवन में संयम पंवार, विपुल तोमर, निखिल राठी व अशोक पांचाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी