बस अड्डे पर पहुंचे पांच हजार यात्री, महिलाओं ने किया मुफ्त सफर

रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं ने मुफ्त में सफर किया। रोडवेज बस स्टैंड पर दिन निकलते ही यात्रियों की भीड़ जुट गई। पहली बस सुबह साढ़े छह बजे मेरठ रूट पर रवाना की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 11:50 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 11:50 PM (IST)
बस अड्डे पर पहुंचे पांच हजार यात्री, महिलाओं ने किया मुफ्त सफर
बस अड्डे पर पहुंचे पांच हजार यात्री, महिलाओं ने किया मुफ्त सफर

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं ने मुफ्त में सफर किया। रोडवेज बस स्टैंड पर दिन निकलते ही यात्रियों की भीड़ जुट गई। पहली बस सुबह साढ़े छह बजे मेरठ रूट पर रवाना की गई। इसके बाद हर पंद्रह मिनट में डिपो से बसों का दौड़ाने का क्रम जारी रहा है। डिपो पर शाम पांच बजे तक पांच हजार से अधिक यात्री पहुंचे। जिनकी थर्मल स्क्रीनिग करने के साथ हाथों को सैनिटाइज कराया गया। बस सवार होने के लिए यात्रियों के बीच शरीरिक दूरी का नियम तार-तार हो गया। यात्रियों के आगे व्यवस्थाएं फीकी पड़ गई। इस वर्ष डिपो के पास बसों की संख्या सीमित रही है, लेकिन अचानक से बढ़े यात्रियों के दबाव के कारण स्थिति कई बार बिगड़ने से बची।

ग्रामीण मार्गों पर निकले यात्री

शहर के बजाए देहात क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी रही है। सहारनपुर, मेरठ, शामली, बड़ौत, थानाभवन, चरथावल, देवबंद, भोपा, मोरना, बिजनौर, मीरापुर, बागपत का सफर बसों ने कराया है। इसके साथ ही करीब 10 से अधिक बसों को कानपुर, लखनऊ, आगरा, मुरादाबाद, अलीगढ़ तक भेजा गया है। इसके साथ ही भैयादूज पर्व को लेकर भी डिपो ने अपनी व्यवस्थाओं को परखा है।

भरा पानी, परेशान रहे यात्री

रोडवेज बस स्टैंड के परिसर में पानी भरा हुआ है। जिस कारण डिपो पर आए यात्री जलभराव से ही गुजरना पड़ा। इसके साथ प्रवेश द्वारा पर लगाए गए ऑटोमैटिक सैनिटाइजेशन मशीन घंटेभर में ही जवाब दे गई।

इनका कहना है

रोडवेज बस स्टैंड पर करीब पांच हजार यात्री पहुंचे है। डेढ़ बसों को हर 15 मिनट में निकाला गया है। महिलाओं के लिए सफर मुफ्त रहा है, लेकिन उसके बाद भी औसत अनुरूप आय प्राप्त होने की संभावना है।

-राजकुमार तोमर, वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी, रोडवेज डिपो।

chat bot
आपका साथी