हरियाणा के किसानों से शुल्क वसूलने पर कराया टोल-फ्री

कृषि कानूनों के विरोध में छपार टोल पर 19वें दिन भी भाकियू का धरना जारी रहा। हरियाणा के किसान से टोल वसूलने का आरोप लगाते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने एक घंटा टोल-फ्री करा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 11:34 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 11:34 PM (IST)
हरियाणा के किसानों से शुल्क वसूलने पर कराया टोल-फ्री
हरियाणा के किसानों से शुल्क वसूलने पर कराया टोल-फ्री

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों के विरोध में छपार टोल पर 19वें दिन भी भाकियू का धरना जारी रहा। हरियाणा के किसान से टोल वसूलने का आरोप लगाते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने एक घंटा टोल-फ्री करा दिया।

हरियाणा के किसान से टोल वसूलने का आरोप लगाते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने रविवार को टोल-फ्री कराते हुए नारेबाजी की। एक घंटा टोल-फ्री चलने पर टोल कर्मियों ने भविष्य में ऐसा नहीं होने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। चरण सिंह टिकैत ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में देश का किसान छह माह से आंदोलनरत है, परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कृषि कानूनों की वापसी तक टोल प्लाजा पर धरना जारी रहेगा।

भाकियू के पुरकाजी ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि गांव की साफ-सफाई व वाटर कूलर लगाने के नाम पर पंचायत खातों से रुपये निकाल लिए गए, जबकि न तो किसी भी गांव में साफ-सफाई हुई और न ही वाटर कूलर लगाए गए। उन्होंने डीएम सेल्वा कुमारी जे. से मामले की जांच कराने की मांग की है। इस दौरान भूराहेड़ी प्रधान मोनू पंवार, सुरेश, राहुल चौधरी, सलमान, लवी त्यागी, ओमपाल त्यागी, ईशाक अहमद, उस्मान त्यागी, अमित त्यागी, दीपक आदि मौजूद रहे। जेएनएन, मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे-59 पर स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर चल रहे धरने पर चरथावल ब्लाक अध्यक्ष कुशलवीर सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर सरकार झुकने को तैयार नहीं है। सरकार को किसानों की बात सुननी पड़ेगी, अन्यथा किसान पीछे नहीं हटेगा। इस दौरान संजय त्यागी, राजू पिन्ना, जफर, आशू मलिक, बबलू त्यागी, बाबी, मोहित, माजिद राणा, सचिन प्रधान, मनीष, उपेंद्र, मुनाजिर, रुस्तम चौधरी व शादाब आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी