सर्द सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा गुरुवार

दिसंबर माह के दूसरे दिन गुरुवार को भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। दिन का पारा लुढ़कने से गुरुवार सर्द सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। पूरा दिन लोग गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे। शाम को हुई बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे लटक गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 09:59 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 10:13 PM (IST)
सर्द सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा गुरुवार
सर्द सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा गुरुवार

मुजफ्फरनगर, टीम जागरण। दिसंबर माह के दूसरे दिन गुरुवार को भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। दिन का पारा लुढ़कने से गुरुवार सर्द सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। पूरा दिन लोग गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे। शाम को हुई बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे लटक गए।

दिसंबर माह ने दस्तक दी तो मौसम का मिजाज भी बदल गया। आसमान में बादल छाए रहे। दो दिन से सूरज के दर्शन नहीं हो सके, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आ गई। गुरुवार को पूरा दिन लोग गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे। शाम करीब चार बजे से रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी से जहां मौसम में और ठंडक बढ़ गई, वहीं किसानों के चेहरे पर भी मायूसी छा गई। किसानों को डर सता रहा है कि यदि बारिश हो गई तो गेहूं की बुआई प्रभावित हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस होने के कारण बीते पांच साल में दिसंबर के शुरुआती दिनों में गुरुवार सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान सबसे कम रहा। यह इस सीजन का भी अब तक का सबसे कम तापमान है। रात्रि में बादल छाए रहने और हवा का दबाव कम होने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रही। जल्द हुए बाजार बंद

बढ़ती ठंड व बूंदाबांदी के चलते बाजार भी अन्य दिनों की अपेक्षा जल्द बंद हो गए। आठ बजते ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। लोग अपने घर पर बिस्तरों में दुबक गए। इन्होंने कहा..

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम का मिजाज बदल गया। गुरुवार को बादल छाए रहे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हुई। शुक्रवार को बादल छाने के साथ मौसम में थोड़ा सुधार होगा और शनिवार से मौसम साफ हो जाएगा।

- जेपी गुप्ता, निदेशक मौसम विभाग पांच साल में नहीं रहा इतना कम तापमान एक दिसंबर दो दिसंबर अधिक. न्यून. अधिक. न्यून.

वर्ष-17 24.0 04.4 24.2 05.4 वर्ष-18 23.9 05.9 24.0 05.4 वर्ष-19 21.8 09.5 21.2 07.3 वर्ष-20 25.2 07.0 24.5 07.6 वर्ष-21 22.0 09.8 19.6 12.0 (नोट-अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में है।) बूंदाबांदी से लटके किसानों के चेहरे

चरथावल : दो दिन से आसमान में छाए बादलों के चलते मौसम ठंडा हो गया। दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी से ठंड में और इजाफा हो गया। बूंदाबांदी से मौसम में और ठिठुरन बढ़ गई। क्षेत्र में हल्की बारिश से किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गयी। किसानों का कहना है कि बारिश हुई तो गेहूं की बुआई में देरी होगी। इससे उत्पादन में गिरावट आएगी। ठंडे खाने-पीने से परहेज, गर्म पानी करें प्रयोग

गुरुवार को ठंड ने अपना पूरा असर दिखाकर लोगों को सेहत का ध्यान रखने के लिए भी सतर्क किया है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डा. योगेंद्र त्रिखा ने बताया कि बढ़ी ठंड में बुजुर्ग लोगों का अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। सुबह के समय कुछ दिन घूमने से बचा जाए। वहीं गर्म पानी का सेवन नियमित रखें। वहीं उन्होंने बताया कि बच्चों को गर्म कपड़ों में कवर कर ही बाहर निकलें। घरों के अंदर भी उन्हें गर्म वातावरण देने का प्रयास रखें। बच्चों के खाने-पीने का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी