55 प्रतिशत से कम आक्सीजन वाले भी हो रहे स्वस्थ

जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से भी मरीजों को नई जिदगी मिल रही है। शरीर में 55 प्रतिशत से कम आक्सीजन वाले मरीज भी स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं। चिकित्सक व स्टाफ मरीजों के साथ दिन-रात एक किये हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 11:53 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 11:53 PM (IST)
55 प्रतिशत से कम आक्सीजन वाले भी हो रहे स्वस्थ
55 प्रतिशत से कम आक्सीजन वाले भी हो रहे स्वस्थ

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से भी मरीजों को नई जिदगी मिल रही है। शरीर में 55 प्रतिशत से कम आक्सीजन वाले मरीज भी स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं। चिकित्सक व स्टाफ मरीजों के साथ दिन-रात एक किये हुए हैं।

जिला अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षणों वाले मरीजों के उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है, जिसकी क्षमता 40 बेड की है। वार्ड में भर्ती होने वाले सभी मरीजों को कृत्रिम आक्सीजन देने की सुविधा है। डा. योगेश त्रिखा के नेतृत्व में डा. जुनैद की टीम आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों के उपचार में जुटी है। वार्ड में उन मरीजों का उपचार किया जाता है जिनमें कोरोना के लक्षण तो होते हैं, लेकिन जांच में कोरोना पाजिटिव नहीं आते। पाजिटिव पाए जाने वाले मरीजों को अन्य अस्पतालों में संदर्भित कर दिया जाता है। गुरुवार को उपचार के बाद स्वस्थ होने पर आइसोलेशन वार्ड से प्रियंका शर्मा तथा जय नारायाण को डिस्चार्ज किया गया। प्रियंका शर्मा ने बताया कि बीमार होने के बाद जब उसके शरीर का आक्सीजन 55 प्रतिशत पर चला गया था तो उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था, लेकिन चिकित्सकों के अथक प्रयास के बाद उसे नई जिदगी मिली। अस्पताल से डिस्चार्ज होने वालों में नगर का जय नारायाण भी है। बताया कि उसके शरीर की आक्सीजन भी 55 प्रतिशत पर पहुंच गई थी, लेकिन चिकित्सकों के अथक प्रयास से उसे नई जिदगी मिली।

श्मशान घाट पर कोरोना जांच को लिए 36 सैंपल

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। प्रशासन के अलर्ट होने के बाद तीर्थनगरी शुकतीर्थ गंगा किनारे स्थित हरिश्चंद्र श्मशान घाट पर साफ-सफाई शुरू हो गई है। घाट व आने-जाने वाले वाहनों को सैनिटाज किया जा रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से दाह संस्कार के लिए आने वाले 36 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए गए, जबकि तत्काल जांच में दो केस पाजिटिव मिले।

एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार ने बीते बुधवार को शुकतीर्थ श्मशान घाट पर बढ़ते दाह संस्कार को देखते हुए शव के साथ आने वालों की कोरोना संक्रमण की जांच करने तथा निरंतर साफ-सफाई करने व आने-जाने वाले वाहनों को भी सैनिटाज करने के आदेश दिए थे। गुरुवार को पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अर्जुन सिंह के निर्देशन में लैब टेक्नीशियन अमित शर्मा व पंकज रानी ने श्मशान घाट पर शव के दाह संस्कार के लिए आने वाले 36 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए, जिनमें तत्काल जांच में दो केस पाजिटिव मिले। बीडीओ प्रभात कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एडीओ पंचायत चंद्रप्रकाश शर्मा, प्रधान राजपाल सैनी, धर्मेद्र शर्मा, आजाद सिंह व रामचंद्र आदि ने ग्रामीणों के सहयोग से विशेष साफ-सफाई कराई और घाट को सैनिटाइज किया गया।

chat bot
आपका साथी