सील क्षेत्रों में पसरा रहा सन्नाटा

जनपद में शायद ही ऐसा कोई दिन हो जब कोरोना पॉजिटिव न मिल रहे हों। लगातार कोरोना पॉजिटिव मिलने से सील क्षेत्रों में सख्ती बढ़ा दी गई है। हालांकि रविवार को लोगों ने घरों से निकलने से परहेज किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:07 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 11:07 PM (IST)
सील क्षेत्रों में पसरा रहा सन्नाटा
सील क्षेत्रों में पसरा रहा सन्नाटा

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। जनपद में शायद ही ऐसा कोई दिन हो जब कोरोना पॉजिटिव न मिल रहे हों। लगातार कोरोना पॉजिटिव मिलने से सील क्षेत्रों में सख्ती बढ़ा दी गई है। हालांकि रविवार को लोगों ने घरों से निकलने से परहेज किया। यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने लोगों को जागरूक करते हुए घरों से न निकलने की सलाह दी।

कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को 17 कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। तमाम प्रयास के बाद भी कोरोना की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही है। लगातार कोरोना पॉजिटिव मिलने पर सील क्षेत्रों में भी सख्ती बढ़ा दी गई है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण हॉट स्पॉट घोषित कर सील किए गए क्षेत्रों में लोगों ने अपने अपने घरों से निकलने से परहेज किया। यहां तैनात पुलिसकर्मी लोगों की आवाजाही रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग भी लोगों को लगातार जागरूक कर रहा है, ताकि कोरोना की चेन तोड़ी जा सके।

सील किए गए गहराबाग खालापार, लद्दावाला, गढ़ी गोरवान, कृष्णामुखी और पंचमुखी में लगातार सख्ती बढ़ाई जा रही है। सील क्षेत्र की गलियों में आवाजाही रोकने के लिए लगाई गई बल्लियों के पास पुलिसकर्मियों की तैनाती है जो आने जाने वालों को घरों से न निकलने के लिए ताकीद कर रहे है। सरकारी मशीनरी लोगों को लगातार कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक कर रही है।

chat bot
आपका साथी