महिला को 40 हजार में बेचा, आरोपित ने बंधक बनाया

अयोध्या घुमाने के बहाने महिला को साथ लाई उसकी सहेली बेचकर फरार हो गई। आरोपित खरीदार ने महिला को 15 दिन बंधक बनाकर मारपीट की। किसी तरह चंगुल से छूटकर शनिवार को वह रतनपुरी थाने पहुंची। पुलिस ने मुख्य आरोपित के भाई को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की है। क्राइम ब्रांच ने भी महिला से पूछताछ की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 12:01 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 12:01 AM (IST)
महिला को 40 हजार में बेचा, आरोपित ने बंधक बनाया
महिला को 40 हजार में बेचा, आरोपित ने बंधक बनाया

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। अयोध्या घुमाने के बहाने महिला को साथ लाई उसकी सहेली बेचकर फरार हो गई। आरोपित खरीदार ने महिला को 15 दिन बंधक बनाकर मारपीट की। किसी तरह चंगुल से छूटकर शनिवार को वह रतनपुरी थाने पहुंची। पुलिस ने मुख्य आरोपित के भाई को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की है। क्राइम ब्रांच ने भी महिला से पूछताछ की है।

रतनपुरी थाने पहुंची महिला ने पुलिस को बताया कि वह कुशीनगर जिले की तहसील खुड्डा के गांव गोदीछपरा, थाना हनुमानगंज की निवासी है। उसके पांच बच्चे हैं। पति मंदिर में पुजारी हैं। एक पखवाड़ा पूर्व कुशीनगर से उसकी सहेली गीता अपने दस सदस्यीय दल के साथ उसे अयोध्या में श्रीराम मंदिर आदि घुमाने साथ लाई थी। आरोप है कि परिचित महिला ने उसका सौदा रतनपुरी थाना क्षेत्र के समौली गांव में एक व्यक्ति को 40 हजार रुपये में कर दिया। वह रतनपुरी कैसे पहुंची, महिला इस बारे में स्पष्ट नहीं बता सकी। पंद्रह दिन से आरोपित ने उसे कमरे में बंधक बना रखा था। इनका कहना है..

कुशीनगर की महिला को बंधक बनाकर मारपीट का मामला सामने आया है। उसकी परिचित ने उसे बेच दिया था। आरोपितों की धरपकड़ के साथ महिला के स्वजन से संपर्क कर रहे हैं। वह यहां कैसे पहुंची है, इसकी जांच जारी है।

-विनय गौतम, सीओ बुढ़ाना

मुठभेड़ के बाद तीन मोबाइल लुटेरे दबोचे

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि सिविल लाइन इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह अपनी टीम के साथ संधावली फ्लाईओवर के पास वाहनों की चेकिग कर रहे थे। उसी समय बाइक सवार तीन युवकों ने पुलिस को देखकर फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो बाइक सवारों ने फायरिग कर दी। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम समीर, रुस्तम निवासीगण सुजड़ू और शाहनजर निवासी खालापार बताए। पुलिस ने तीनों के पास से असलाह और लूटे गए पांच मोबाइल बरामद किए हैं। उक्त बदमाशों ने मोबाइल लूट और चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है।

chat bot
आपका साथी