पीड़िता को महिला थाने भेजा, आरोपित की तलाश जारी

रतनपुरी के समौली गांव से मुक्त होकर थाने पहुंची महिला को पूछताछ के बाद महिला थाना भेजा गया है। आरोपित की धरपकड़ के लिए पुलिस तलाश में लगी है। रतनपुरी पुलिस ने पीड़िता के पति से कुशीनगर में संपर्क कर उसे थाने बुलाया है। हालांकि मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पीड़िता को बेचने वाली मानव तस्कर गीता की कुंडली खंगाली जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:47 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:47 PM (IST)
पीड़िता को महिला थाने भेजा, आरोपित की तलाश जारी
पीड़िता को महिला थाने भेजा, आरोपित की तलाश जारी

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। रतनपुरी के समौली गांव से मुक्त होकर थाने पहुंची महिला को पूछताछ के बाद महिला थाना भेजा गया है। आरोपित की धरपकड़ के लिए पुलिस तलाश में लगी है। रतनपुरी पुलिस ने पीड़िता के पति से कुशीनगर में संपर्क कर उसे थाने बुलाया है। हालांकि मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पीड़िता को बेचने वाली मानव तस्कर गीता की कुंडली खंगाली जा रही है।

महिला को बेचने के मामले में पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच भी छानबीन में जुटी है। महिला के बयानों के आधार पर पुलिस तफ्तीश कर रही है। पीड़िता को दस महिलाओं का दल अयोध्या में श्रीराम मंदिर घुमाने के बहाने लाया था। पुलिस उसे बेचने वाली गीता के अलावा अन्य दस महिलाओं की भी पड़ताल कर रही है। आशंका है कि पीड़िता के अलावा अन्य किसी महिला को भी आसपास के क्षेत्र में बेचा गया होगा। समौली निवासी आरोपित व्यक्ति अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। उसकी गिरफ्तारी होने के बाद प्रकरण का राजफाश होगा। बड़ा सवाल यह है कि महिला को किस माध्यम से यहां तक लाया गया है। क्योंकि कुशीनगर से मुजफ्फरनगर की दूरी 900 किमी से अधिक है, जबकि अयोध्या भी यहां से 700 किलोमीटर से अधिक दूर है। कोविड के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। पुलिस और क्राइम ब्रांच जिले में मानव तस्करी की जड़ तलाश रही है। स्थानीय स्तर पर सरंक्षण के बिना यह खेल नहीं हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता को महिला थाने पर भेजा है। महिला को बंधक बनाने के आरोपित की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। थानाध्यक्ष विध्याचल तिवारी ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। पीड़िता के पति से भी संपर्क किया गया है, वह स्वजन के साथ कुशीनगर से रतनपुरी के लिए चल चुके हैं। तहरीर आने के बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी