सपाइयों ने बैठक कर किया संगठन का विस्तार

पुरकाजी में सपा के पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन का विस्तार किया गया। जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर ने कहा की सपा के साथ हर वर्ग जुड़ रहा है। इस बार के विधानसभा चुनाव में पार्टी जीत हासिल कर सरकार बनाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 07:29 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 07:29 PM (IST)
सपाइयों ने बैठक कर किया संगठन का विस्तार
सपाइयों ने बैठक कर किया संगठन का विस्तार

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। पुरकाजी में सपा के पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन का विस्तार किया गया। जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर ने कहा की सपा के साथ हर वर्ग जुड़ रहा है। इस बार के विधानसभा चुनाव में पार्टी जीत हासिल कर सरकार बनाएगी।

सुवाहेड़ी में सपा नेता मुकीम कासमी के आवास पर शुक्रवार दोपहर समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की ओर से बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर ने कहा कि राज्य में समाज का हर वर्ग सपा से जुड़ रहा है। लोग अखिलेश यादव को सूबे का मुख्यमंत्री देखना चाहते है। कहा कि 2022 के चुनावों में समाजवादी पार्टी बहुमत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाएगी। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र पांचली ने बताया कि शिवम कश्यप व सोनू सैनी •ालिाध्यक्ष की संस्तुति पर विधानसभा सचिव मनोनीत किए गए है। इस दौरान बलविद्र सिंह, गुरूनाम सिंह, कृष्णा कश्यप, हरविदर सिंह, गुरबाज सिंह, कमलजीत सिंह, भानु खाईखेड़ी, खुशनसीब, गुरचरण सिंह, सुखदेव सिंह, मोहम्मद आकिल आदि मौजूद रहे। किसान महापंचायत की तैयारी पूरी

पुरकाजी : भारतीय किसान यूनियन तोमर की महापंचायत में भ्रष्टाचार, महंगाई व कृषि काले कानून मुद्दा रहेंगे। शनिवार (आज) दोपहर ब्लाक कार्यालय परिसर में पंचायत में किसानों की भीड़ उमड़ने की बात कही गई।

संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जावेद बाबर के प्रतिष्ठान पर शुक्रवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जावेद बाबर ने बताया कि कृषि कानून का विरोध, भ्रष्टाचार, महंगाई ने लोगों को परेशान कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और ऊर्जा निगम से लोग पूरी तरह से परेशान है। खाईखेड़ी मिल पर किसानों के करोड़ों रूपये का बकाया है। गन्ने का भाव 450 रूपये प्रति कुंतल कराने तथा डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें काफी संख्या में किसान आएंगे। इस दौरान अजय त्यागी, नोमान गनी, सलाउद्दीन फरीदी, दिलशाद फरीदी, बब्बू फरीदी, गुड्डू, सरताज, मुस्तफा, फैजू, परवेज, तालिब, मसूद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी