गांव के विकास से ही देश की तरक्की संभव : केसी त्यागी

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि गांव के विकास से ही देश की तरक्की संभव है। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:50 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:50 PM (IST)
गांव के विकास से ही देश की तरक्की संभव : केसी त्यागी
गांव के विकास से ही देश की तरक्की संभव : केसी त्यागी

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि गांव के विकास से ही देश की तरक्की संभव है। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए।

जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन व समीक्षा बैठक रविवार को मेरठ रोड स्थित एक बरातघर में हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने महासचिव का स्वागत किया। इसके बाद केसी त्यागी ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए। किसानों की समस्या सदन में उठाई जाए। खेती में होने वाले खर्चे, बिजली, डीजल, खाद आदि पर टैक्स समाप्त होना चाहिए, जिससे कृषि उत्पादन के खर्च मे कमी आएगी। गांव के विकास से ही देश की तरक्की संभव है। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव को हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में जरूर चुनाव लड़ेगी। डा. यशपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी बिहार माडल पर चुनाव लड़ा जाना चाहिए। कार्यक्रम में विनोद त्यागी, संजय धनगर, महेश चौहान, विजेंद्र मलिक, किसान नेता राजकिशोर शर्मा आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा. यशपाल सिंह ने की व संचालन मंडल अध्यक्ष महेश चौहान व जिला महासचिव आलोक राज त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान राजगोपाल विश्वकर्मा, बिजेंद्र चौधरी, संजय तोमर, कैप्टन सुरेश चंद त्यागी, अनंगपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

बाहरी प्रत्याशी को नहीं करेंगे वोट

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। पुरकाजी के अब्दुलपुर गांव में अनुसूचित समाज के लोगों ने पंचायत कर किसी भी राजनीतिक दल के बाहरी प्रत्याशी का विरोध करने का निर्णय लिया है। वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय उम्मीदवार को ही वोट दिया जाएगा। इसके लिए समाज की ओर से •िाम्मेदार लोगों को लेकर संगठन बनाया गया है।

पूर्व अध्यापक शिवनाथ के घेर में ब्लाक के गांवों से वर्तमान व पूर्व प्रधान तथा समाज के •िाम्मेदार लोग एकत्रित हुए। फलौदा, भैसानी, भूराहेड़ी, मांडला, लखनौती, रेता नगला आदि गांवों से अनुसूचित जाति के लोगों ने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि क़रीब 35 वर्ष से पहले चरथावल तथा बाद में पुरकाजी विधानसभा सीट आरक्षित होने के चलते समाज के लोग यहां बाहरी उम्मीदवार को वोट करते आ रहे हैं। बताया कि यहां बाहरी प्रत्याशी आते हैं और चुनाव जीतकर चले जाते हैं। कहा कि समाज ने निर्णय लिया है कि इस बार उसी पार्टी को वोट दिया जाएगा जो स्थानीय व्यक्ति को टिकट देगी। बैठक में एक नया संगठन भी बनाया गया। बताया कि संगठन सामाजिक व राजनीतिक कार्यो को देखेगा। इस दौरान गजे सिंह, अर्जुन सिंह, संतलाल, धर्म सिंह, अनिल कुमार, ऋषिपाल सिंह, रविकुमार, प्रवेश कुमार, सोमपाल सिंह व विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी