खादर क्षेत्र में डिग्री कालेज का निर्माण कराना ही प्राथमिकता

छपार स्थित जय भारत इंटर कालेज में गुरुवार को पुरकाजी ब्लाक प्रमुख मालती रानी शाहपुर ब्लाक प्रमुख अरविद त्यागी व भाजपा के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य पंकज त्यागी का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बरला कुतुबपुर रोहाना फलौदा खुड्डा छपार तेजलहेड़ा खिदंड़िया महरायपुर खाईखेड़ी व घुमावटी आदि गांव से जिम्मेदार लोग शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 07:40 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 07:40 PM (IST)
खादर क्षेत्र में डिग्री कालेज का निर्माण कराना ही प्राथमिकता
खादर क्षेत्र में डिग्री कालेज का निर्माण कराना ही प्राथमिकता

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। छपार स्थित जय भारत इंटर कालेज में गुरुवार को पुरकाजी ब्लाक प्रमुख मालती रानी, शाहपुर ब्लाक प्रमुख अरविद त्यागी व भाजपा के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य पंकज त्यागी का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बरला, कुतुबपुर, रोहाना, फलौदा, खुड्डा, छपार, तेजलहेड़ा, खिदंड़िया, महरायपुर, खाईखेड़ी व घुमावटी आदि गांव से जिम्मेदार लोग शामिल हुए। संस्थापक हरीसिंह त्यागी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रबंधक विजयपाल त्यागी ने प्रबंध समिति के साथ अतिथियों को पगड़ी व फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।

प्रमुख पति धनप्रकाश ने कहा कि पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ बरला में ही एकमात्र डिग्री कालेज होने के चलते खादर के छात्र-छात्राओं को 20-25 किलोमीटर की दूरी पर आना पड़ता है, जिसके लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जिम्मेदार हैं। पुरकाजी में कोई भी गेस्ट हाउस नहीं है। न ही कोई सरकारी मेडिकल कालेज है। उनका प्रयास खादर क्षेत्र में डिग्री कालेज का निर्माण कराने का रहेगा। अरविद त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज को आगे ले जाने के लिए वह कोई भी त्याग करने को तैयार हैं। पंकज त्यागी ने कहा कि ब्लाक प्रमुख चुनाव में सर्वसमाज के लोगों ने सहयोग किया। आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। संचालन प्रवक्ता ब्रजबिहारी धूरिया ने किया व अध्यक्षता विष्णुदत्त त्यागी ने की। त्यागी रत्न नवीन त्यागी, प्रधानाचार्य डा. रवींद्र सिंह, अमित प्रधान, गौरव त्यागी, सुमेर त्यागी, प्रधान जुबैर त्यागी, विकास त्यागी, राजेश नेताजी, नरपत सिंह, विकास कुमार, विपिन त्यागी, बहार आलम, मुफीद प्रधान, अरविद कुमार, जिला पंचायत सदस्य गोविद, ऋषिपाल एमडी, सियानंद त्यागी व शिवकुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी