जो अन्न उगाएगा, वहीं देश चलाएगा : चंद्रमोहन

जेएनएन मुजफ्फरनगर। राष्ट्रप्रेमी किसान-मजदूर महापंचायत में गन्ना किसानों की समस्याओं को पुर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:07 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:07 PM (IST)
जो अन्न उगाएगा, वहीं देश चलाएगा : चंद्रमोहन
जो अन्न उगाएगा, वहीं देश चलाएगा : चंद्रमोहन

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। राष्ट्रप्रेमी किसान-मजदूर महापंचायत में गन्ना किसानों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया गया। साथ ही समाधान के बिदु भी सुझाए। मुख्य वक्ता आध्यात्मिक किसान नेता चंद्रमोहन ने कहा कि 75 साल से किसान को बेवकूफ बनाया जा रहा है, लेकिन अब समय बदल रहा है। जो अन्न उगाएगा वहीं देश चलाएगा। किसान परेशान हैं तो देश बलवान नहीं हो सकता।

आध्यामिक किसान नेता चंद्रमोहन ने कहा कि आज की पंचायत उन किसानों की है, जिनसे सरकार भेदभाव करती है। 25 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को किसानहित में पत्र भेजा था। सकारात्मक जवाब आया है। कई मसलों पर मतभेद हैं। मसलन 15 साल पुराना ट्रैक्टर सड़कों पर नहीं चल सकता, जबकि यह अवधि 100 साल होनी चाहिए। यूपी के किसानों को हरियाणा और पंजाब से अधिक गन्ने का मूल्य मिलना चाहिए। किसान खैरात नहीं चाहता, अपना हक मांग रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के समय स्वामी सहजानंद सरस्वती ने किसानों के हित में संघर्ष किया, लेकिन उनकी बात दबा दी गई। उनकी बातें चरितार्थ होंगी। तब उन्होंने कहा था कि जो अन्न उगाएगा वहीं देश चलाएगा और यही सत्य है। देश चलाना हल चलाने से कठिन नहीं है। किसान यदि मूंग, उड़द, मसूर की खेती करता है तो उसे बेसहारा गोवंश खा जाते हैं। अब किसानों को बांटने के लिए सम्राट मिहिर भोज पर राजनीति हो रही है। किसान को जातियों में नहीं बंटना चाहिए। सभी यह जान लें कि किसान-मजदूर न तो अंधभक्त हैं और न ही किसी का चमचा है।

---

राम और कृष्ण किसान के अवतार

महापंचायत में चंद्रमोहन ने कहा कि किसान के अवतार किसान हैं। भगवान श्रीराम किसान थे। महाभारत में श्रीकृष्ण के भाई बलराम ने हल चलाया तो वह किसान हुए। बलराम किसान थे तो श्रीकृष्ण भी किसान हुए। भगवान शिव के पास बैल थे। बैल कौन रखता है यह सभी जानते हैं।

---

नेता जीएं किसान व जवान का जीवन

चंद्रमोहन ने कहा कि बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। अब जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर एतिहासिक कार्य किया है। पीएम से मांग करेंगे कि ऐसा प्रावधान लागू हो कि राजनीति में आने के लिए एक साल किसान और दो साल जवान का जीवन जिया जाए। बार्डर पर भी तैनाती हो। इजराइल में इसी प्रकार का नियम है।

chat bot
आपका साथी