विवाहिता को लेने आए मायके वालों को पीटा, पांच घायल

खतौली के गालिबपुर गांव में विवाहिता को लेने आए मायके और ससुराल पक्ष में मारपीट हो गयी। दोनों ओर से पांच लोग घायल हो गए। विवाहिता के पिता का एक दांत भी टूट गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 11:48 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 11:48 PM (IST)
विवाहिता को लेने आए मायके वालों को पीटा, पांच घायल
विवाहिता को लेने आए मायके वालों को पीटा, पांच घायल

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली के गालिबपुर गांव में विवाहिता को लेने आए मायके और ससुराल पक्ष में मारपीट हो गयी। दोनों ओर से पांच लोग घायल हो गए। विवाहिता के पिता का एक दांत भी टूट गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

देवबंद थाना क्षेत्र के नोनाबड़ी गांव निवासी मुरसलीम पुत्र इंसार की पुत्री शहजादी की शादी गालिबपुर गांव में आदिल पुत्र मिजाज से हुई है। शहजादी ने मायके में ससुरालीजनों के उसके साथ मारपीट करने की जानकारी दी थी। मुरसलीम गुरुवार को पुत्र नईम व भाई मसरूर के साथ पुत्री को लेने आया था। पुत्री को साथ नहीं भेजने पर उनकी कहासुनी व मारपीट हो गई। मायके पक्ष से मुरसलीम, नईम व मसरूर, जबकि ससुराल पक्ष से आदिल घायल हो गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मुरसीलम का आरोप है कि उसकी पुत्री के चार लड़कियां हैं। ससुराल में उसकी पुत्री को परेशान कर मारपीट करते हैं। शुक्रवार को पुत्री को लेने गया था तो उन पर हमला किया गया, जिसमें उसका एक दांत टूट गया।

डर के साए में जी रहा पूर्व प्रधान मांगेराम का परिवार

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। जानसठ में पूर्व प्रधान मांगेराम की हत्या हुए करीब 15 दिन बीत गए हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक केवल दो ही हत्यारोपित जेल भेजा है। एक अज्ञात समेत तीन लोग अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं, जिस कारण उनका परिवार दहशत के साए में जी रहा है।

बीती 15 जुलाई को पूर्व प्रधान मांगेराम की हत्या उस समय कर दी गई थी जब वह खेत पर गए थे। उनके पुत्र की ओर से चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने दो नामजद अजयपाल व गोविदा को पकड़कर जेल भेज दिया है, लेकिन हिस्ट्रीशीटर नीशू, अंकुर व एक अज्ञात तक पुलिस अभी नहीं पहुंच पाई है। सूत्रों की माने तो नीशू उन पर मामले में समझौते का दबाव बनवा रहा है, जिस कारण उन्होंने अपनी हत्या की आशंका जताई है। हालांकि अभी तक उनके घर पर पुलिस तैनात है, लेकिन वह अपने कामों के लिए भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि उन्हें यदि किसी बात की आशंका है तो वह तहरीर दे सकते हैं। पुलिस जल्द ही अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।

chat bot
आपका साथी