सबरंग कवि गोष्ठी में बिखरा जादू

मीरापुर कस्बे के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सबरंग कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। शुभारंभ डा. विकास कुमार तथा प्रधानाचार्या रेनू बेदी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:32 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:32 PM (IST)
सबरंग कवि गोष्ठी में बिखरा जादू
सबरंग कवि गोष्ठी में बिखरा जादू

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। मीरापुर कस्बे के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सबरंग कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। शुभारंभ डा. विकास कुमार तथा प्रधानाचार्या रेनू बेदी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।

गोष्ठी में मीरापुर के सुक्खनलाल आदर्श कन्या इंटर कालेज तथा जानसठ के गोमती कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि डा. विकास कुमार ने कहा कि नई पीढ़ी को राष्ट्रभक्तों की जीवनशैली और उनके योगदान की जानकारी लेनी चाहिए। आज का बालक कल का विद्यार्थी, कुशल चिकित्सक, शिक्षाविद, वैज्ञानिक, इंजीनियर, शिक्षक, समाजसेवी, उद्योगपति, समर्पित नेता बन कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देगा। हमें इनके स्वास्थ्य तथा बौद्धिक विकास की ओर विशेष ध्यान देना होगा। कवि गोष्ठी में सुक्खनलाल आदर्श कन्या इंटर कालेज की छात्रा पलक मित्तल ने प्रथम स्थान, हर्षिता ने द्वितीय तथा जानसठ के गोमती कन्या इंटर कालेज की छात्रा नवदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विजेता छात्राओं को पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

दशहरा प्रतियोगिता में रूद्र ने बाजी मारी

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। जानसठ में दशहरा मेला मैदान पर दशहरा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुल 188 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से चार को ड्रा के माध्यम से विजेता चुना गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना, सदस्य अश्विनी चौधरी व भावेश गुप्ता व पंकज भटनागर ने ड्रा के माध्यम से प्रथम विजेता का चुनाव किया, जो रुद्र पुत्र प्रवीण के नाम गया। रुद्र को साइकिल भेंट की गई। दूसरा पुरस्कार समाजसेवी जयप्रकाश कश्यप ने जूली पुत्री जगदीश को दिया। तृतीय पुरस्कार सुनील कश्यप व सभासद रामधारी कश्यप ने शिवी पुत्री आशु को दिया। चौथा पुरस्कार ग्राम पंचायत सलारपुर के प्रधान राजू धीमान ने उज्ज्वल पुत्र ओमवीर को दिया। समिति के अध्यक्ष निशांत कंबोज ने बताया कि प्रतियोगिता में रामचरितमानस से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इस दौरान संरक्षक रमेशचंद कंबोज, अमित कुमार शर्मा, गौरव सिघल, उमाशंकर शर्मा, विजय शंकर व सोनू कुमार गुर्जर सहित कमेटी के लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी