सपा में हर वर्ग का हित सुरक्षित : राजपाल

खतौली में समाजवादी पार्टी ने जीटी रोड स्थित बैंक्वेट हाल में सद्भावना सभा का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि सपा में हर वर्ग का हित सुरक्षित है। साथ ही देश-प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर सपाइयों ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर है जबकि कानून का ढिढोरा पीटा जा रहा है। खाद्य वस्तुओं के साथ पेट्रोलियम के दाम आसमान छू रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:35 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:35 PM (IST)
सपा में हर वर्ग का हित सुरक्षित : राजपाल
सपा में हर वर्ग का हित सुरक्षित : राजपाल

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली में समाजवादी पार्टी ने जीटी रोड स्थित बैंक्वेट हाल में सद्भावना सभा का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि सपा में हर वर्ग का हित सुरक्षित है। साथ ही देश-प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर सपाइयों ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर है, जबकि कानून का ढिढोरा पीटा जा रहा है। खाद्य वस्तुओं के साथ पेट्रोलियम के दाम आसमान छू रहे हैं।

सभा में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजपाल सैनी ने कहा कि सद्भावना के बल पर ही आगे बढ़ा जा सकता है। प्रदेश में हर वर्ग सपा की ओर उम्मीद से देख रहा है। आने वाले समय में समावादी पार्टी बहुमत से सरकार बना रही है। युवा नेता चंदन चौहान ने कहा कि हिदू-मुसलमान एक-दूसरे का हाथ पकड़कर लोकतंत्र की नींव को मजबूत बनाएं। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि देश-प्रदेश में किसानों का हाल किसी से छिपा नहीं है। अपराध का बोलबाला है। भाजपा झूठ फैलाने की राजनीति कर रही है। वक्ताओं ने मिशन-2022 को लेकर कार्यकर्ताओं से मैदान में जुटने का आह्वान किया। आयोजक सुशील गुर्जर व अरुण मुखिया रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने की। सभा में शिवान सैनी, काजी नबील अहमद, नगराध्यक्ष इरशाद जाट, हाजी इकबाल, नरेश विश्वकर्मा, जगपाल प्रधान, पं. सत्यदेव शर्मा, डा. मंसूर उल हक, पंकज सैनी, अभिषेक गोयल, महिपाल गुर्जर, नईम मलिक, बिलाल अख्तर, शादाब परदेसी व जावेद कुरैशी आदि मौजूद रहे।

मौलाना अरशद मदनी ने रखी मदरसे की बुनियाद

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में जमीयत उलेमा-ए-हिद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने बच्चों की शिक्षा के लिए मदरसे की बुनियाद रखी। जमीयत उलेमा-ए-हिद के सदस्यों ने जोश के साथ उनका स्वागत किया।

कस्बे के लुहसाना रोड स्थित जमीयत कालोनी में पहुंचे जमीयत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने मदरसे की बुनियाद रखते हुए मदरसे की कामयाबी एवं निर्माण के लिए दुआ कराई। जमीयत के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने खुशियां मनाते हुए मौलाना मदनी का शुक्रिया अदा किया। शिलान्यास कार्यक्रम के संयोजक मो. आसिफ कुरैशी ने बताया कि दंगा पीड़ितों के बच्चों की शिक्षा के प्रबंधन को लेकर वर्ष 2017 में जमीयत के सदस्यों ने मदरसा निर्माण के लिए जमीन खरीदा था। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षित होना आवश्यक है। इस मौके पर जमीयत नगर अध्यक्ष हाफिज शेरदीन, हाफिज तहसीन राणा, राशिद मंसूरी, इस्लाम सैफी, रोजुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी