छात्रों को सुनाई शहीद-ए-आजम भगत सिंह की वीरगाथा

जिलेभर में शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह को जयंती पर नमन किया गया। मोरना में नेहरू युवा केंद्र की ओर से गंगा पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में मंगलवार भगत सिंह की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:06 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:06 PM (IST)
छात्रों को सुनाई शहीद-ए-आजम भगत सिंह की वीरगाथा
छात्रों को सुनाई शहीद-ए-आजम भगत सिंह की वीरगाथा

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। जिलेभर में शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह को जयंती पर नमन किया गया। मोरना में नेहरू युवा केंद्र की ओर से गंगा पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में मंगलवार भगत सिंह की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन किया गया।

कार्यक्रम में संतोष चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक संतोष उपाध्याय ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर, 1907 को गांव बंगा, जिला लायलपुर पंजाब में हुआ था। इन्होंने असेंबली में बम फेंककर भागने से मना कर दिया था, जिसके फलस्वरूप अंग्रेज सरकार ने उन्हें 23 मार्च, 1931 को क्रांतिकारी राजगुरु तथा सुखदेव के साथ फांसी पर लटका दिया था। स्वयंसेवक प्रीति पाल, शिखा, रितु शर्मा, आंचल, स्वीटी उपाध्याय, विनीत उपाध्याय ने भी संबोधित किया। वहीं, भोकरहेड़ी कस्बे में भाजपा किसान मोर्चा शुकतीर्थ मंडल के अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामकुमार शर्मा, सभासद विक्रम सिंह,कंवर पाल, अर्पित कुमार, विनीत कुमार ने अमर क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह की प्रतिमा माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया। युवाओं को अपनाने चाहिए स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्श

पुरकाजी : लक्सर मार्ग पर सरदार भगत सिंह सेवा ट्रस्ट की ओर से शहीद भगत सिंह का जन्मदिन मनाया गया। सचिव विकास कुमार ने बताया कि भगत सिंह ने चंद्रशेखर आजाद व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों संग मिलकर देश की स्वतंत्रता के लिए अभूतपूर्व साहस का परिचय दिया। इस दौरान विक्की राठी, योगेंद्र कुमार, अंकित कुमार, सत्येंद्र सिंह व प्रदीप कुमार मौजूद रहे। कारगिल शहीद स्मारक पर गूंजे देश भक्ति नारे

भोपा : राष्ट्रीय सैनिक संस्था की अगुवाई में पूर्व सैनिकों व भाजपाइयों ने मंगलवार को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर शुकतीर्थ स्थित कारगिल शहीद स्मारक पर नमन किया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सुरेश चंद्र त्यागी ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह की कुर्बानी का देश सदैव ऋणी रहेगा। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठी, महामंत्री परमेंद्र राठी, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, सुधीश फौजी, जयपाल, मांगेराम फौजी, हरि प्रकाश धर्मवीर सिंह व भाजपा के राम कुमार शर्मा, चौधरी बृजवीर सिंह, आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री मौजूद रहे। वहीं, शुकदेव सिटी में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी व मां अन्न पूर्णागिरी आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी गोपाल दास महाराज ने शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर नमन किया।

chat bot
आपका साथी