गंदगी पर तिलमिलाई चेयरपर्सन, अधिकारियों को फटकारा

खतौली में बारिश का मौसम प्रारंभ हो गया है लेकिन नगर में सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। मुख्य मार्गो के साथ नगर में कूड़े के ढेर लगे हैं। बरसात में जलभराव की समस्या उत्पन्न होगी। गुरुवार को चेयरपर्सन ने भ्रमण कर सफाई का हाल देखा है। सड़ते नगर और सफाई व्यवस्था चौपट होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 11:42 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 11:42 PM (IST)
गंदगी पर तिलमिलाई चेयरपर्सन, अधिकारियों को फटकारा
गंदगी पर तिलमिलाई चेयरपर्सन, अधिकारियों को फटकारा

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली में बारिश का मौसम प्रारंभ हो गया है, लेकिन नगर में सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। मुख्य मार्गो के साथ नगर में कूड़े के ढेर लगे हैं। बरसात में जलभराव की समस्या उत्पन्न होगी। गुरुवार को चेयरपर्सन ने भ्रमण कर सफाई का हाल देखा है। सड़ते नगर और सफाई व्यवस्था चौपट होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई है।

चेयरपर्सन बिलकिस ने गुरुवार को अनेक स्थानों पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। शहर में कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे मिले। नालों की भी समुचित सफाई नहीं हो सकी है। इसको लेकर वह तिलमिला गई। पालिका में संसाधानों के साथ कर्मचारियों की संख्या पर्याप्त है। नालियों से गंदा पानी सड़क तक पहुंच रहा है। इसको लेकर उन्होंने सफाई निरीक्षक को चेतावनी पत्र भेजा है, जिसमें कहा है कि वार्डो से सभासदों व नागरिकों की लगातार शिकायत मिल रही है। आदेश के बाद भी सफाई नहीं हो रही है। अधिकारी और कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। बरसात में शहरभर में गंदगी से हाल बेहाल होने की प्रबल आशंका है। अधिकारी कूड़े का निस्तारण नहीं करा पा रहे हैं। इससे पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने दो दिनों में सफाई को बेहतर कर गंदगी समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कार्यवाहक ईओ एवं प्रशासक को भी पत्र भेजा गया है।

विधायक से सड़क का निर्माण की मांग

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली में ग्रामीण भूड़ की प्रधान के पति हारून मलिक गुरुवार को ग्रामीणों से साथ विधायक विक्रम सैनी से उनके आवास पर मिले। मोक्षधाम की ओर जाने वाले मार्ग के गड्ढों में तब्दील होने से अवगत कराया। बताया कि कब्रिस्तान से मोक्षधाम जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त है। उनमें गहरे गड्ढे हो गए हैं। सड़क पर नाली के पानी और बरसात से जलभराव हो जाता है। जलभराव होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क निर्माण पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विधायक ने सड़क का निर्माण करवाने का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी