महिलाओं के साहस से भागे दुस्साहसी

जानसठ के खलवाड़ा गांव में घास काटने गई महिलाओं ने लूटपाट के इरादे से आए बदमाशों को पीटकर भगा दिया। उनका चाकू भी छीन लिया। ग्रामीणों व पुलिस ने महिलाओं के साहस की तारीफ की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 12:08 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 12:08 AM (IST)
महिलाओं के साहस से भागे दुस्साहसी
महिलाओं के साहस से भागे दुस्साहसी

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। जानसठ के खलवाड़ा गांव में घास काटने गई महिलाओं ने लूटपाट के इरादे से आए बदमाशों को पीटकर भगा दिया। उनका चाकू भी छीन लिया। ग्रामीणों व पुलिस ने महिलाओं के साहस की तारीफ की है।

खलवाड़ा गांव की सुरेश पत्नी महकार पड़ोसन जसबीरी व एक लड़की को लेकर जंगल में घास काट रही थीं। इसी बीच बदमाशों ने उन्हें लूट व बुरी नीयत से घेर लिया। बदमाश चाकू लिए थे। बदमाशों ने जब महिलाओं को पकड़ने की कोशिश की तो वह उनसे भिड़ गई और शोर मचा दिया। महिलाओं ने भाग रहे बदमाशों को जमीन पर गिराकर पीटना शरू कर दिया। भागते हुए एक बदमाश से चाकू भी छीन लिया। ग्रामीणों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी। कुछ देर बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की। महिलाओं ने तहरीर देने से इन्कार कर दिया।

छेड़छाड़ के विरोध पर महिला से मारपीट, एक दबोचा

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली के आर्यपुरी भूड़ निवासी महिला मंगलवार को परिवार की महिलाओं के साथ रिश्तेदारी में हुई मौत में गई थी। शाम को सभी ई-रिक्शा से लौट रही थीं। बुढ़ाना रोड पर बाइक सवार दूसरे समुदाय के दो युवक ने महिला से छेड़छाड़ की। आरोप है कि विरोध किया तो युवक ने गाली-गलौज कर मारपीट की और आम फेंककर मारा। राहगीरों ने एक युवक को दबोच लिया, जबकि उसका साथी भाग गया। पकड़े गए युवक को पुलिस को सौंप दिया। उधर, भाजपा नेता थाने पर पहुंचे और घटना पर रोष जताते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने कर्रवाई का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी