बारिश के पानी में बह गए पालिका के इंतजाम

जिले में झमाझम बारिश हुई तो पालिका प्रशासन की बदइंतजामी के चलते लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। पानी के साथ गंदगी मकानों में घुस गई। कई स्थानों पर कच्ची छत और दीवार गिर गई जिसकी चपेट में आने से कई लोग घायल हुए हैं। जिले में 151.4 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है जो सीजन की सर्वाधिक है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 11:52 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 11:52 PM (IST)
बारिश के पानी में बह गए पालिका के इंतजाम
बारिश के पानी में बह गए पालिका के इंतजाम

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। जिले में झमाझम बारिश हुई तो पालिका प्रशासन की बदइंतजामी के चलते लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। पानी के साथ गंदगी मकानों में घुस गई। कई स्थानों पर कच्ची छत और दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आने से कई लोग घायल हुए हैं। जिले में 151.4 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है, जो सीजन की सर्वाधिक है।

मंगलवार आधी रात के बाद से जिले में झमाझम बारिश हुई। बुधवार को पूरे दिन बारिश होती रही, जिससे शहर शिव चौक, रामपुरी, लद्दावाला, खांजापुर, ब्रह्मपुरी समेत शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव हो गया। अधिकतर नालियां चोक हो गई। मुख्य मार्गो से लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। कई वाहन बीच पानी में बंद हो गए। शहर की साउथ सिविल लाइन, ब्रह्मपुरी कालोनी के मुख्य मार्गो में सीवर संबंधित कार्य चलने से कीचड़ फैल गया, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया। पीनना गांव में अर्जुन के मकान की छत गिर गई। मलबे की चपेट में आने से अर्जन, सोनिया, शिवानी, मांगी, काला घायल हो गए।

रामपुरी निवासी अंकित, राहुल, जगदीशपाल ने नगर पालिका प्रशासन पर बदइंजामी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मोहल्ले में सफाई व्यवस्था ठप है। नालियां चोक हो गई हैं। कूड़ा गलियों में फैला रहता है। नगरपालिका प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की गई। कहा कि पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल शहर को चमकाने की बात करती हैं, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं है।

खांजापुर स्थित आवासीय कालोनी में रह रहे धीरज प्रजापति, मांगेराम ने बताया कि कालोनी से पानी निकासी के प्रबंध नहीं हैं। बारिश का पानी घरों में भर गया है। बिजली व्यवस्था भी ठप हो गई, जिससे भारी परेशानी झेलनी पड़ी है।

18 घंटे में रिकार्ड बारिश

गन्ना शोध संस्थान की मौसम सेल के अनुसार जिले में 18 घंटे में 151.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो सीजन की सर्वाधिक है। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप नहीं निकलने के चलते वायुमंडल में आ‌र्द्रता 100 फीसदी रही।

chat bot
आपका साथी