महिलाओं व छात्राओं को बताएं उनके अधिकार

मिशन शक्ति तृतीय फेस के अंतर्गत गुरुवार को विद्यालयों में मेगा इवेंट हुआ। इसमें मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत छात्राओं और शिक्षिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं सरकार की महिलाओं के लिए बनाई गई योजनाओं की जानकारी दी गई। छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 12:05 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 12:05 AM (IST)
महिलाओं व छात्राओं को बताएं उनके अधिकार
महिलाओं व छात्राओं को बताएं उनके अधिकार

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। मिशन शक्ति तृतीय फेस के अंतर्गत गुरुवार को विद्यालयों में मेगा इवेंट हुआ। इसमें मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत छात्राओं और शिक्षिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं सरकार की महिलाओं के लिए बनाई गई योजनाओं की जानकारी दी गई। छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।

मिशन शक्ति मेगा इवेंट के अंतर्गत झांसी की रानी स्थित एसडी कन्या इंटर कालेज में कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय प्रधानाचार्या रजनी गोयल ने पालिका अध्यक्ष को स्मृतिचिह्न भेंट किया।

पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, प्रधानाचार्या रजनी गोयल, अध्यापिका रीना यादव, प्रतिमा तायल, डा. रितु चावला ने शिक्षिकाओं और छात्राओं को सरकार की योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। वहीं अंत में मिशन शक्ति तथा तेग बहादुर जयंती विषय पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं रुड़की रोड स्थित आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज में भी मिशन शक्ति मेगा इवेंट कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्या कुसुमलता ने उपस्थित छात्राओं को मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, निराश्रित महिलाओं को पेंशन योजना, ग्राम पंचायत सभा में मिशन कक्ष की व्यवस्था व महिलाओं को स्वावलम्बी, सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिला पुलिस अधिकारी की तैनाती के साथ प्रदेश के पिक टायलेट की कहानियां बताकर जागरूक किया गया।

महिला पुलिसकर्मियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में किया जागरुक

मिशन शक्ति अभियान फेज तीन के तहत जिले के थानों में भी महिला पुलिसकर्मियों ने विभिन्न गांव, कस्बों, स्कूलों में महिलाओं-छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। महिलाओं व छात्राओं को घरेलू हिसा, बाल अपराध, यौन उत्पीड़न, सेफ-अनसेफ टच आदि के संबंध में जानकारी दी गई। महिला उत्थान के लिए चल रही विभिन्न नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं के साथ हेल्प लाइन नंबर 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्प लाइन), 108 (एंबुलेंस), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा) की उपयोगिता बताई गई।

chat bot
आपका साथी