दीवार के नीचे दबकर किशोर की मौत

ग्रामीण भूड़ के इस्लामाबाद बाग बस्ती मोहल्ले में निर्माणाधीन दीवार भरभराकर गिर गई। इसके मलबे में किशोर दब गया। लोगों ने किशोर को मलबे से निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:48 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:48 PM (IST)
दीवार के नीचे दबकर किशोर की मौत
दीवार के नीचे दबकर किशोर की मौत

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। ग्रामीण भूड़ के इस्लामाबाद बाग बस्ती मोहल्ले में निर्माणाधीन दीवार भरभराकर गिर गई। इसके मलबे में किशोर दब गया। लोगों ने किशोर को मलबे से निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बाग बस्ती में एक घर की दीवार का निर्माण कार्य चल रहा है। पड़ोस का 13 वर्षीय आलिम पुत्र शफी बच्चों के साथ वहां खेल रहा था। इसी दौरान दीवार भरभराकर गिर गई। आलिम ईटों के नीचे दब गया। चीख सुनकर स्वजन व अन्य लोग मौके पर दौड़े और आलिम को मलबे से निकाला। स्वजन आलिम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। स्वजन शव घर ले आए। उन्होंने बताया कि आलिम तीन बहनों का अकेला भाई था। आलिम की मौत से स्वजन में कोहराम मचा है। मां और बहनों को रो-रोकर बुरा हाल है। उसका पिता शफी गाड़ी चलाता है। हल्का लेखपाल रणधीर सिंह मौके पर पहुंचे और दुर्घटना की जानकारी ली।

chat bot
आपका साथी