श्रीराम कालेज में टेक फेयर का आयोजन

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर श्रीराम कालेज आफ इंजीनियरिग में इनोवेशन एंड टेक्नोलाजी इन इंडिया थीम पर टेक फेयर-2021 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए 55 कालेजों के 2045 विद्यार्थियों ने लगभग 212 से अधिक माडल्स के साथ प्रतिभाग किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 11:51 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 11:51 PM (IST)
श्रीराम कालेज में टेक फेयर का आयोजन
श्रीराम कालेज में टेक फेयर का आयोजन

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर श्रीराम कालेज आफ इंजीनियरिग में इनोवेशन एंड टेक्नोलाजी इन इंडिया थीम पर टेक फेयर-2021 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए 55 कालेजों के 2045 विद्यार्थियों ने लगभग 212 से अधिक माडल्स के साथ प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम को दो भागों-विज्ञान प्रदर्शनी एवं टेक्नोवेव में बांटा गया। विज्ञान प्रदर्शनी को वर्ग ए और वर्ग बी में विभाजित किया गया। वर्ग ए में कक्षा 9 एवं 10 के विद्यार्थियों को शामिल किया गया तथा वर्ग बी में कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों को सम्मिलित किया गया। प्रदर्शनी में कई जिलों से आए कालेजों के बाल वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक संसाधन, अंतरिक्ष, ऊर्जा-प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, विज्ञान और समाज, नाभिकीय विज्ञान, स्वास्थ्य व पर्यावरण आदि विषयों पर माडल प्रस्तुत किए। ए वर्ग में प्रथम पुरस्कार के लिए मोहसिन रजा व तुषार को मल्टीपरपज ड्रोन के लिये चयन किया गया। द्वितीय पुरस्कार एसडी पब्लिक स्कूल के अर्नव, नंदिनी गर्ग, नीनि अग्रवाल के बनाये ग्रीन पावर हाउस प्लांट को दिया गया। तृतीय पुरस्कार आदर्श इंटर कालेज तलहेड़ी बुजुर्ग, सहारनपुर के राहुल, मनीष, विनीत, अतुल को वैक्यूम क्लीनर माडल के लिए दिया गया। कार्यक्रम के दूसरे भाग टेक्नोवेव में लेन गेमिग, पोस्टर मेकिग, प्रेजेंटेशन मेकिग, टाइपिग मास्टर आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच बढ़ेगी सुरक्षा-सम्मान

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली के कुंद-कुंद जैन पीजी कालेज में 'मिशन शक्ति' के तहत महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान को लेकर आनलाइन वेबिनार किया गया। वेबिनार में वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच, विचार रखने से सुरक्षा एवं सम्मान बढ़ेगा। बेटियों को शिक्षित बनाने पर जोर दिया गया।

प्राचार्या डा. नीतू वशिष्ठ ने महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। उसके बाद भी महिलाओं का शोषण व उत्पीड़न निरंतर बढ़ता जा रहा है। सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक है कि महिलाओं का सम्मान व विकास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों को जानना होगा। कार्यक्रम में मुख्य संयोजक डा. शिवानी चौधरी ने भी विषय पर विचार प्रस्तुत किए। वेबिनार में 71 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संचालन कार्यक्रम संयोजक डा. शिवानी चौधरी ने किया। वेबिनार में डा. अंजू धीमान, ऋचा अग्रवाल, शान मोहम्मद व अंजलि शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी