चित्रकला प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों को सिखाया जल का संचयन

मुजफ्फरनगर जेएनएन। भूजल सप्ताह के अंतर्गत मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में गुरुवा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 11:34 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 11:34 PM (IST)
चित्रकला प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों को सिखाया जल का संचयन
चित्रकला प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों को सिखाया जल का संचयन

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। भूजल सप्ताह के अंतर्गत मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में गुरुवार को डीएवी इंटर कालेज में जल संचयन विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता व प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी में विभिन्न विद्यालयों के 120 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता चार वर्ग में हुई। ग्रुप ए में कक्षा 6 से 8 तक, ग्रुप बी में कक्षा 9 से 10, ग्रुप सी में कक्षा 11 व 12 तथा ग्रुप डी में स्नातक व स्नातकोत्तर के छात्राओं ने भाग लिया।

'जल बचाओ-जीवन बचाओ' तथा जल संचयन विषय चित्र बनाओ प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव महेंद्र प्रसाद और डीआइओएस गजेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। महेंद्र प्रसाद ने जागरूक करते हुए कहा कि जल हमारे जीवन का आधार है, क्योंकि जल का कोई विकल्प नहीं है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि जल का दोहन रोकें। अगर जल बना नहीं सकते तो हमें व्यर्थ करने का अधिकार नहीं है। प्रतियोगिता में चारों ग्रुप से प्रथम तीन स्थानों पर रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। ग्रुप ए में प्रथम लक्षित कुमार, द्वितीय आकांक्षा पाल, तृतीय कृष्णा सिंह और सांत्वना पुरस्कार खुशी व शिवम गौतम को मिला। वहीं ग्रुप बी में प्रथम भूमिका पाल, द्वितीय कनिष्का, तृतीय ईशा पाल और सांत्वना पुरस्कार अधिराज जयंत, आशु को मिला।

ग्रुप सी में प्रथम शिवा, द्वितीय पायल सैनी, तृतीय शैली और सांत्वना पुरस्कार श्रुति धीमान व अंशिका शर्मा को मिला। ग्रुप डी में प्रथम अनमोल सोनी, द्वितीय शगुफ्ता, तृतीय रामकिशोर सैनी और सांत्वना पुरस्कार रितिका शर्मा, पायल सैनी को दिया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डा. प्रिस राज, पीयूष शर्मा, अनिल कुमार, मनोज कुमार सिंह, अशोक कुमार प्रवक्ता, डा. अमित वर्मा व इंदु सिंह सोनभद्र रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीआइओएस गजेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को जल की महत्ता बताते हुए जल को अमूल्य बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव, मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता, हरिओम गर्ग व जीतेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी