शिक्षकों ने दिखाया उत्साह, स्नातक रह गए पीछे

एमएलसी चुनाव में शिक्षक वोटरों का जोश स्नातक मतदाताओं के उत्साह पर भारी पड़ता देखा गया। शिक्षक सीट पर स्नातक के मुकाबले जिले में 12.35 फीसदी अधिक वोटिग हुई। सुबह आठ से दस बजे तक और शाम चार बजे से पांच बजे तक काफी धीमी गति से वोट पड़े। जैसे-जैसे धूप चटख होती गई मतदाताओं पर भी धीरे-धीरे ही सही चुनावी रंग भी गहरे से चढ़ता गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 12:24 AM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 12:24 AM (IST)
शिक्षकों ने दिखाया उत्साह, स्नातक रह गए पीछे
शिक्षकों ने दिखाया उत्साह, स्नातक रह गए पीछे

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। एमएलसी चुनाव में शिक्षक वोटरों का जोश स्नातक मतदाताओं के उत्साह पर भारी पड़ता देखा गया। शिक्षक सीट पर स्नातक के मुकाबले जिले में 12.35 फीसदी अधिक वोटिग हुई। सुबह आठ से दस बजे तक और शाम चार बजे से पांच बजे तक काफी धीमी गति से वोट पड़े। जैसे-जैसे धूप चटख होती गई मतदाताओं पर भी धीरे-धीरे ही सही चुनावी रंग भी गहरे से चढ़ता गया।

शिक्षक सीट पर जिले में 3600 वोटर पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 2138 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट प्रतिशत 59.41 फीसदी रहा। स्नातक सीट पर 34250 वोटर पंजीकृत हुए थे, जिनमें से मात्र 16118 मतदाताओं ने वोटिग की। वोट प्रतशित केवल 47.06 प्रतिशत रहा। शिक्षकों ने मतदान को लेकर खूब जोर लगाए। बड़ी संख्या में शिक्षक समूह के रूप में वोट डालने पहुंचे। स्नातक वोटर बूथों पर तो पहुंचे, लेकिन उतना उत्साह नहीं दिखाई दिया, जितना शिक्षक वोटरों में रहा। हालांकि स्नातक सीट पर प्रत्याशियों ने चुनाव से पूर्व खूब प्रचार किया। स्नातक सीट पर प्रत्याशियों की संख्या शिक्षक से दोगुनी रही। इसके बाद भी वोट प्रतिशत कम रहा।

----

मतदान समय शिक्षक स्नातक

8-10 9.30 5.52

10-12 26.67 17.17

12-02 43.08 29.30

02-04 55.12 41.72

04-05 59.41 47.06

होमगार्ड की हालत बिगड़ी

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली खंड विकास कार्यालय में विधान परिषद सदस्य (स्नातक) चुनाव में ड्यूटी कर रहे एक होमगार्ड की हालत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। होमगार्ड को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने होमगार्ड को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी