पौधे की देखभाल करें सभी कार्यकर्ता : देवधर

भाजपा की ओर से बूथ स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी सुनील देवधर का पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ ही देखभाल बेहद जरूरी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 11:37 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 11:37 PM (IST)
पौधे की देखभाल करें सभी कार्यकर्ता : देवधर
पौधे की देखभाल करें सभी कार्यकर्ता : देवधर

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। भाजपा की ओर से बूथ स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी सुनील देवधर का पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ ही देखभाल बेहद जरूरी है।

गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने सुनील देवधर का स्वागत किया। गांधी वाटिका में पौधारोपण करते हुए कहा हुए राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि वृक्ष ही पृथ्वी के असंख्य जीवों और मानव जाति को जीवन जीने योग्य वातावरण प्रदान करता है। इनकी सुरक्षा एवं विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए। सभी पर्यावरण सुरक्षा के लिए एक पौधा अवश्य लगाए। बूथ स्तर पर जो पौधे लगाए जा रहे हैं उनके पालक भी हो। जिला संगठन इस व्यवस्था को सुनिश्चित करें। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जनपद के हर बूथ पर 10-10 पौधे लगाए। इस दौरान जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर, विनीत कात्यायन, रोहिल वाल्मिकी, जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र पाल, संजय गर्ग, अमित चौधरी, शरद शर्मा, राजीव सिंह गुर्जर, जिला मंत्री सचिन सिघल, वैभव त्यागी, रेणु गर्ग, सुधीर खटीक, सुनील दर्शन, राहुल वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अचित मित्तल, जिला कार्यकारिणी सदस्य विशाल गर्ग आदि मौजूद रहे।

विधायक ने नहर पटरी पर किया पौधारोपण

संवाद सूत्र, खतौली: विधायक विक्रम सैनी ने चौधरी चरण कांवड़ पटरी मार्ग पर वन विभाग की नर्सरी के निकट पौधारोपण किया। उन्होंने अपने हाथों से कई छायादार पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि पेड़ पर्यावरण को दूषित होने से बचाते है। पौधों को लगाकर उनको संरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मानव में वृक्षों का होना बहुत जरूरी है। दूषित वातावरण को बचाने के लिए पौधारोपण आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने की जरूरत है। उन्होंने पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधे लगाने की अपील की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कसाना, विरेंद्र चौहान, राहुल, अनिल चौहान, राजन वालिया, मोहन सोम सहित व वन विभाग कर्मी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी