सीजन की सबसे ठंडी रही रविवार की रात

रविवार की रात सर्दी के इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 5.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लगातार पारा गिरने से सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 12:02 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 12:02 AM (IST)
सीजन की सबसे ठंडी रही रविवार की रात
सीजन की सबसे ठंडी रही रविवार की रात

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। रविवार की रात सर्दी के इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 5.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लगातार पारा गिरने से सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है।

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन के मुकाबले रात्रि में ठंड बढ़ती जा रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आने से ठंड महसूस होने लगी है। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान होने के कारण रविवार की रात सबसे ठंडी रही। ठंड का असर दिन में भी महसूस किया गया। सोमवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे। दस बजे के बाद आसमान साफ हो गया लेकिन दिन में भी ठंड बरकरार रही। मौसम विभाग के पर्यवेक्षक पान सिंह ने बताया कि अगले तीन दिन मौसम शुष्क बना रहने और तापमान में गिरावट न होने का अनुमान है। घाट सौंदर्यीकरण के कार्य को परखा

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली में गंग नहर पर पिकनिक स्पाट बनाने का काम रफ्तार पकड़ रहा है। घाट के सौंदर्यीकरण में कोई कमी न रहे अधिकारी उसे स्वयं परख रहे हैं। सोमवार को विकास प्राधिकरण के सचिव और एसडीएम ने गंगनहर घाट के सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया। यहां होने वाले कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर गंगनहर घाट को विकसित किया जा रहा है। घाट के सौंदर्यीकरण का काम तेजी से हो रहा है। अधिकारी घाट के सौंदर्यीकरण के सभी निर्माण जल्द पूरा कराने के प्रयास में जुटे हैं। विकास प्राधिकरण के सचिव महेंद्र प्रसाद ने एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी के साथ गंगनहर घाट के सौंदर्यीकरण व निर्माण कार्य का जायजा लिया। एसडीएम और संबंधित अधिकारियों को निगरानी करने के निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी