समय से पेराई सत्र शुरू करें चीनी मिलें : कनौजिया

संयुक्त गन्ना आयुक्त (क्रय) विश्वेश कन्नौजिया ने गन्ना शोध केंद्र में सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों के जिला गन्ना अधिकारियों गन्ना विकास विभाग चीनी मिल के अधिकारियों शोध केंद्र के वैज्ञानिकों की समीक्षा बैठक ली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:40 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:40 PM (IST)
समय से पेराई सत्र शुरू करें चीनी मिलें : कनौजिया
समय से पेराई सत्र शुरू करें चीनी मिलें : कनौजिया

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। संयुक्त गन्ना आयुक्त (क्रय) विश्वेश कन्नौजिया ने गन्ना शोध केंद्र में सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों के जिला गन्ना अधिकारियों, गन्ना विकास विभाग, चीनी मिल के अधिकारियों, शोध केंद्र के वैज्ञानिकों की समीक्षा बैठक ली। गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों को समय से पहले किसानों की समस्याओं का निदान करने तथा चीनी मिल के अधिकारियों को समय से पेराई सत्र शुरू करने के निर्देश दिए।

सहारनपुर मंडल के गन्ना विकास विभाग के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त गन्ना आयुक्त (क्रय) विश्वेश कन्नौजिया शनिवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे। आगामी पेराई सत्र 2021-22 में विभागीय और चीनी मिल स्तर पर की जा रही तैयारी की हकीकत को देखा। महिला स्वयं सहायता समूहों की कार्यशाला को संबोधित किया। मंडल के तीनों जिलों के जिला गन्ना अधिकारियो, चीनी मिलों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि विभाग और चीनी मिलें शासन व विभागीय मंशानुरूप कार्य करें। चीनी मिलें आगामी पेराई सत्र से पूर्व सभी तैयारी पूर्ण कर लें। ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

शासन की मंशानुरूप होगा पेराई सत्र शुरू : कन्नौजिया

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। संयुक्त गन्ना आयुक्त (क्रय) विश्वेश कन्नौजिया ने खतौली पहुंचकर गन्ना विभाग समेत शुगर मिल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शुगर मिल में लगायी गयी बीज उपचार की मशीन के कार्यो को परखा। कहा कि शुगर मिलों में शासन की मंशानुरूप पेराई सत्र समय से शुरू कराया जाएगा।

संयुक्त गन्ना आयुक्त (क्रय) ने मिल के उपाध्यक्ष डा. अशोक कुमार से पेराई सत्र के साथ अन्य व्यवस्था की जानकारी ली। जिला गन्ना अधिकारी डा. आरडी द्विवेदी को किसानों के आनलाइन घोषणा-पत्र भरवाने के निर्देश दिए। खतौली गन्ना समिति के चेयरमैन ओमबीर सिंह ने गन्ना विकास परिषद के सुपरवाइजर, कर्मियों की शिकायत की। उधर, मंसूरपुर क्षेत्र में पांच महिला स्वयं सहायता समूहों को सेनेटरी पैड वेडिग मशीन प्रदान किया। इस अवसर पर उप गन्ना आयुक्त दिनेश्वर मिश्र, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जीतेंद्र सिंह सचिव महिपाल सिंह, मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप राठी, गन्ना उप महाप्रबंधक एके सिंह आदि मौजूद रहे।

भाजपाइयों ने लिया शुगर मिल में तैयारी का जायजा

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी, चौ. ब्रजवीर सिंह, प्रदीप निर्वाल, डा. वीरपाल सहरावत, पं. रामकुमार शर्मा, रवींद्र कुमार, राजकुमार, नीटू सहरावत, योगेश गुर्जर व जयकरण गुर्जर आदि ने दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल में तैयारी का जायजा लिया। प्रधान प्रबंधक कमल रस्तोगी से मिल हर हाल में 20 अक्टूबर से चलाने को कहा। मुख्य अभियन्ता शिव स्वरूप सिंह व अधिकारी ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी