खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

तितावी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय-बघरा में हुई ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 11:27 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 11:30 PM (IST)
खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम
खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। तितावी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय-बघरा में हुई ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम सदर परमानंद झा ने फीता काटकर व मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम व डायट प्रवक्ता जीतेंद्र सिंह रहे। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश त्यागी, खेल अनुदेशकों, समस्त न्याय पंचायत खेल नोडल शिक्षकों तथा छात्रों को खेल प्रतियोगिता में सम्मिलित कराने को लेकर आए अध्यापक-अध्यापिकाओं का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आभार व्यक्त किया। विभिन्न खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। जिला खेल शिक्षक राकेश राठी ने विभिन्न खेल नियमों का अनुपालन कराया। प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ-बघरा के अध्यक्ष पुष्पेंद्र चौधरी, विजेंद्र सिंह, विदुषी चौधरी, संयोगिता चौधरी, रीना, रितु, लोकेंद्र शर्मा, मूलराज शर्मा, हरिमुनेश, निशुतोश, सुदेश, धीरज, निकास, अजय, विकास, विनीत, उपेंद्र, दीपक, अमित, वसीम, अयूब हसन, जमीर हसन व खुर्शीद आदि उपस्थित रहे।

छात्रों ने यातायात के प्रति किया जागरूक

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। यातायात जागरूकता माह के तहत वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। साथ ही वाहन चालकों को शपथ पत्र वितरित किए गए। शनिवार को महावीर चौक छात्रों ने सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के नारे लगाए। यात्रियों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। का, बाइक, साइकिल, ई-रिक्शा, टेंपो व ट्रैक्टरों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। इस दौरान महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान, उपनिरीक्षक वीर अभिमन्यु समेत डा. राजीव कुमार, पिकी रानी, रीना देवी, सीमा शर्मा, श्वेता आदि मौजूद रहे। जागरूकता कार्यक्रम में वैदिक पुत्री पाठशाला कन्या इंटर कालेज की छात्रा शिवानी, शिवांगी शर्मा, रश्मि, ज्योति व खुशी मावी आदि का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी