भरतनाट्यम नृत्य देख भाव-विभोर हुए दर्शक

सोसाइटी फॉर दि प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंग्स्ट यूथ स्पिक मैके के तत्वावधान में स्टेपिग स्टोन्स स्कूल में हुए कार्यक्रम हुआ। इसमें पद्मश्री गीता चन्द्रन ने भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति से दर्शक भावविभोर कर दिया। इस दौरान गीता चंद्रन ने बच्चों को सफलता के गुरुमंत्र भी दिए। गुरुवार को स्टेपिग स्टोन्स स्कूल में स्पि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 10:58 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 10:58 PM (IST)
भरतनाट्यम नृत्य देख भाव-विभोर हुए दर्शक
भरतनाट्यम नृत्य देख भाव-विभोर हुए दर्शक

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। सोसाइटी फॉर दि प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंग्स्ट यूथ स्पिक मैके के तत्वावधान में स्टेपिग स्टोन्स स्कूल में कार्यक्रम हुआ। इसमें पद्मश्री गीता चन्द्रन ने भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति से दर्शक भाव-विभोर कर दिया। इस दौरान गीता चंद्रन ने बच्चों को सफलता के गुरुमंत्र भी दिए।

गुरुवार को स्टेपिग स्टोन्स स्कूल में स्पिक मैके कार्यक्रम का शुभारंभ विदुषी गीता चंद्रन, आभा बंसल, सोनिया बंसल, अलका शर्मा तथा स्पिक मैके के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके बाद विरासत श्रंखला में विख्यात नृत्यांगना पद्मश्री गीता चंद्रन ने कहा कि वह नहीं मानती कि भरतनाट्यम में वंदना केवल भगवान की ही हो सकती है। कला अभिव्यक्ति का माध्यम है, अत: कार्यक्रम की शुरुआत मातृभूमि की वंदना से भी होती है। इसके बाद मीरा के प्रसिद्ध भजनों पर अछ्वुत प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में कृष्ण लीलाओं में सर्वाधिक लोकप्रिय माखन चोरी को गीता चंद्रन ने जिस अंदाज से प्रस्तुत किया। उसे देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए। कार्यक्रम के अंत में कलाकार गीता चंद्रन की उपलब्धियों से बच्चों को रूबरू कराया गया। बच्चों को परिचय कराते हुए बताया कि गीता चंद्रन पद्मश्री के अतिरिक्त राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, निर्भया पुरस्कार सहित कई विदेशी सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है। इस अवसर पर डॉ मृदुला मित्तल, डॉ गरिमा जैन, सान्वी तिवारी, शुभम, अभिनव त्यागी, सागर बेनीवाल, हर्ष आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी