गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने किया गुरुओं को याद पू

मुजफ्फरनगर जेएनएन। शहर सहित देहात क्षेत्रों में गुरुपूर्णिमा पर शिष्यों ने अपने गुरुओं को य

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:14 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 11:14 PM (IST)
गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने किया गुरुओं को याद 
पू
गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने किया गुरुओं को याद पू

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। शहर सहित देहात क्षेत्रों में गुरुपूर्णिमा पर शिष्यों ने अपने गुरुओं को याद किया। विभिन्न क्षेत्रों में गुरु को मानने वाले शिष्यों ने उनकी याद में सोशल मीडिया पर फोटो डालने के साथ उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरु पूर्णिमा पर रविवार को मंदिरों और घरों में हवन पूजन किया गया। बुढ़ाना की दक्ष प्रजापति धर्मशाला में श्रद्धालुओं ने हवन का आयोजन कर हवन कुंड में आहुतियां दी और भजन किए। इस दौरान सचिन पाल ने गुरु के महत्व और गुरु पूजा की महत्व पर प्रकाश डाला। गुरुओं की पूजा अर्चना कर उन्हें दान दक्षिणा दी। कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। दूसरी ओर मलिक शूटिग रेंज पर हवन कर पूजा अर्चना की गई। निशानेबाज मोनू मलिक ने बच्चों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग पर बात कर उन्हें गुरु की महत्ता के बारे में बताया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आरएसएस ने गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पहुंचे स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज के सम्मुख पुष्प अर्पित कर गुरु दक्षिणा अर्पित की। नगर संघ चालक अमन कुमार व नगर कार्यवाह रविन्द्र जैन ने अपने संबोधन में कहा कि पुरातन समय से ही भगवा ध्वज को अहम बताया गया है। संघ के कार्यकर्ता इसे ही अपना गुरु मानते है। हमारे पूर्वजों ने इसी के नीचे रहकर संघर्ष किया तथा योद्धाओं ने पराक्रम पाया।

chat bot
आपका साथी