बाजारों में भी हुई सख्ती, मास्क लगवाए

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पुलिस ने बाजारों में भी सख्ती शुरू कर दी है। शहर के बाजारों में तैनात पुलिसकर्मियों ने बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों को चेतावनी दी और मास्क लगवाया। इसके अलावा पुलिस ने भी बिना मास्क वालों के जमकर चालान काटे। पूरे जनपद में मास्क चेकिग का अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 12:01 AM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 12:01 AM (IST)
बाजारों में भी हुई सख्ती, मास्क लगवाए
बाजारों में भी हुई सख्ती, मास्क लगवाए

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पुलिस ने बाजारों में भी सख्ती शुरू कर दी है। शहर के बाजारों में तैनात पुलिसकर्मियों ने बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों को चेतावनी दी और मास्क लगवाया। इसके अलावा पुलिस ने भी बिना मास्क वालों के जमकर चालान काटे। पूरे जनपद में मास्क चेकिग का अभियान चलाया गया।

जनपद में कोरोना ने तांडव मचा रखा है। रोजाना कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। कोरोना महामारी के प्रति लापरवाही बरत रहे लोगों को पुलिस ने सबक सिखाना शुरू कर दिया है। पुलिस ने बाजारों में भी सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस ने बाजारों में गश्त किया और बिना मास्क के घूम रहे लोगों को नसीहत देते हुए मास्क लगवाएं। कई स्थानों पर पुलिस ने मास्क भी बांटे। उधर, शहर कोतवाली, थाना नई मंडी, सिविल लाइन और महिला थाना पुलिस ने महावीर चौक, प्रकाश चौक, मालवीय चौक, सूजडू चुंगी, नावल्टी चौक, अस्पताल तिराहा, भगत सिंह रोड, शिवचौक समेत शहर के मुख्य चौराहों पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क के वाहन चला रहे दर्जनों लोगों के चालान काटे गए। शहर के साथ-साथ देहात में भी मास्क चैकिग अभियान चलाया गया। लाकडाउन में कोई सड़क पर दिखा तो होगी कार्रवाई

जनपद में कोरोना के चेन तोड़ने के लिए प्रशासन ने शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह तक 59 घंटे का लाकडाउन की घोषणा कर रखी है। पुलिस लाउडस्पीकर से बाजारों में लाकडाउन की घोषणा कर इस अवधि में लोगों से अपने घरों में रहने की अपील कर रही है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि लाकडाउन के दौरान यदि कोई बिना वजह घूमता हुआ दिखाई दिया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फायर ब्रिगेड ने चलाया सैनिटाइज अभियान

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए फायर ब्रिगेड ने जैन मिलन कालोनी, जिला पंचायत कालोनी समेत सरकारी और गैर सरकारी भवनों को सैनिटाइज किया। फायर ब्रिगेड लगातार शहर में सैनिटाइजेशन अभियान चला रहा है।

chat bot
आपका साथी