सपा कार्यकताओं ने निकाली साइकिल क्रांति यात्रा

मोरना में सपा कार्यकर्ताओं ने गांव भेडाहेडी से कस्बा भोकरहेडी तक साइकिल क्रांति यात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 08:23 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 08:23 PM (IST)
सपा कार्यकताओं ने निकाली साइकिल क्रांति यात्रा
सपा कार्यकताओं ने निकाली साइकिल क्रांति यात्रा

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। मोरना में सपा कार्यकर्ताओं ने गांव भेडाहेडी से कस्बा भोकरहेडी तक साइकिल क्रांति यात्रा निकाली।

गांव भेडाहेडी से साइकिल क्रांति यात्रा का शुभारम्भ सपा के राष्ट्रीय सचिव रोहन त्यागी व कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया गया। साईकिल रैली ग्राम भेडाहेडी से शुरू होकर मोरना, छछरौली, वजीराबाद से होते हुए कस्बा भोकरहेड़ी में पहुंची। समापन पर गन्ना विकास परिषद पूर्व चेयरमैन अजय कुमार ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की भ्रष्ट नीतियों से तंग आ चुकी है। प्रदेश की योगी सरकार ने केवल बेरोजगारी, महंगाई तोहफा जनता को देकर उसको छलने का काम किया है। सपा सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा, आवास सहित प्रत्येक क्षेत्र में जनता को सीधा लाभ पहुंचाया था। सपा की सरकार बनने पर प्रत्येक उपभोक्ता को 300 यूनिट बिजली मुफ्त प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में असद पाशा, सभासद रविदत्त , डॉ. अलीशेर अंसारी, नवाब, हारून, नूर हसन सलमानी, विरेन्द्र सिंह, विनोद, मुंशी, सनसपाल, सुधीश, आनंदवीर, हरेन्द्र, सतीश, अरूण, सचिन, अहसान, असलम , भूरा, मोनी, पिटी, देवेन्द्र, नीरज, आबाद, सतेन्द्र, रणवीर सिंह, भोरण सिंह, नीटू, अनिल, जोनी, बिट्टू, रामबीर, अफजल काजी, आजम, दिलशाद आदि मौजूद रहे। सीनियर सिटीजन की समस्या को उठाया जाएगा

खतौली: सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की नागर कालोनी में जागिड सत्संग भवन में हुई बैठक में संगठन के मंत्री मूलराज ने गत वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव अधिकारी अवधेश कुमार वरिष्ठ प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक की देखरेख में सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें ओम दत्त शर्मा कार्यकारिणी अध्यक्ष , पूर्व प्रवक्ता विनोद कुमार जैन अध्यक्ष, रविप्रकाश गुप्ता सचिव व अभयराम को कोषाध्यक्ष अभयराम चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष विनोद जैन ने कहा कि सीनियर सिटीजन संगठन को मजबूत किया जाएगा। सेवानिवृत्त लोगों की समस्याओं को पूरजोर तरीके से उठाया जाएगा। बैठक में बाबूराम शर्मा, वंशीलाल पंडित, जेबी जैन, राजपाल वर्मा, निर्मलकुमार जैन, रामकिशोर, नरेंद्र त्यागी, रमेश मौजूद रहे। संचालन कामेश्वर लाल ने किया।

chat bot
आपका साथी