शुकतीर्थ सती अन्सूईयां धाम में हुआ सत्संग भंडारा

शुकतीर्थ सती अनुसूइया धाम में ब्रह्मलीन स्वामी सोमानंद महाराज व स्वामी जुम्मा दास महाराज के प्रकट दिवस पर संत्सग व भंडारे का आयोजन किया गया। समारोह में स्वामी सतीशदास महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी सोमानन्द महाराज व स्वामी जुम्मा दास महाराज ने जीवन भर मानव कल्याण के लिए कार्य किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 08:22 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 08:22 PM (IST)
शुकतीर्थ सती अन्सूईयां धाम में हुआ सत्संग भंडारा
शुकतीर्थ सती अन्सूईयां धाम में हुआ सत्संग भंडारा

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ सती अनुसूइया धाम में ब्रह्मलीन स्वामी सोमानंद महाराज व स्वामी जुम्मा दास महाराज के प्रकट दिवस पर संत्सग व भंडारे का आयोजन किया गया। समारोह में स्वामी सतीशदास महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी सोमानन्द महाराज व स्वामी जुम्मा दास महाराज ने जीवन भर मानव कल्याण के लिए कार्य किया है। मुख्य अतिथि उमा किरण ने कहा कि डा. भीम राव अंबेडकर ने जो संविधान बनाया है उसमें बिना किसी भेदभाव के सभी को समान अधिकार दिए। बहुजन सम्यक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीता हरित ने कहा कि अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाएं और नशे से दूरी बनाएं। जिला पंचायत सदस्य के पति संजय रवि, आचार्य गन्दाधरी महाराज, स्वामी प्रेम दास, कृष्ण दास, संजय दास, सुक्कादास, चरण दास, स्वामी योगानंद महाराज ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता सुगन नाथ महाराज व संचालन शीशपाल ने किया। कार्यक्रम में पदम सिंह, सतीश शास्त्री, सचिन वालिया, राहुल प्रजापति, ऋषिपाल मौजूद रहे। बाबू खान, अब्दुल सलाम, अबरार, खलील अहमद, इस्तेकार भूरा, वसीम मलिक मौजूद रहे। रवींद्र बने प्रधान संगठन के अध्यक्ष

संवाद सूत्र, जानसठ: ब्लाक परिसर में नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में रविवार को आयोजित बैठक में ग्राम प्रधानों ने सर्वसम्मति से नंगला खेपड़ के ग्राम प्रधान रविद्र कुमार को प्रधान संगठन का अध्यक्ष व प्रदीप कुमार पाल को उपाध्यक्ष चुना। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बुकें देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। तस्लीम, पिकी, मोहिनी, विपुल कुमार, जोगेंद्र, रतिभान, विजेंद्र, इंद्र सिंह, रकम सिंह, सुंदरलाल, गौतम कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी