बारिश में कच्चे मकानों की छत गिरी, महिला समेत चार घायल

खतौली में मंगलवार देर रात से पड़ रही मूसलधार बारिश में कच्चे मकानों की छत ढह गई। सद्दीकनगर मोहल्ले में मकान की छत गिर गई। परिवार बाल-बाल बचा। रतनपुरी के फुलत गांव में मकान की छत ढहने से मलबे में दबकर महिला समेत तीन बच्चे घायल हो गए जिन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 11:54 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 11:54 PM (IST)
बारिश में कच्चे मकानों की छत गिरी, महिला समेत चार घायल
बारिश में कच्चे मकानों की छत गिरी, महिला समेत चार घायल

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली में मंगलवार देर रात से पड़ रही मूसलधार बारिश में कच्चे मकानों की छत ढह गई। सद्दीकनगर मोहल्ले में मकान की छत गिर गई। परिवार बाल-बाल बचा। रतनपुरी के फुलत गांव में मकान की छत ढहने से मलबे में दबकर महिला समेत तीन बच्चे घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया गया।

सद्दीकनगर मोहल्ले में नौशाद पुत्र शमशाद परिवार के साथ रहता है। बुधवार को दोपहर में बारिश के बीच उसके मकान की छत गिर गई। हादसे में उसकी पत्नी शाहीन, तीन बच्चे अरमान, अक्शा और सोफिया बाल-बाल बच गए। बीमार चल रहे नौशाद का उपचार चल रहा है। वार्ड सभासद वकील मंसूरी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को ढांढस बंधाया। एसडीएम से मुआवजे की मांग की गई है। उधर, रतनपुरी के फुलत गांव में मसीर के मकान की छत भी भरभराकर गिर गई। हादसे में उसकी पत्नी हाजरा, पुत्र शाहवेज, सादान और सुभान पुत्र साजिद घायल हो गए। लोगों ने उन्हें मलबे से निकालकर सीएचसी खतौली पर उपचार दिलाया। हाजरा और बालक सादान को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। दोनों जगह छत के मबले में दबकर घरेलू सामान और खाद्यान्न सामग्री नष्ट हो गई।

बारिश के चलते मकान ढहा, परिवार बचा

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के रहकड़ा गांव निवासी मजदूर शिव कुमार पत्नी रविता देवी, बेटी अंशिका, बेटे दिव्यांश व तनिश के साथ बुधवार की दोपहर में बारिश के दौरान घर के आंगन के छप्पर में खाना खा रहे थे। इसी बीच मकान की दीवार गिर गई और उनका परिवार दबने से बच गया। कुछ देर बाद छत की कड़ियां भी गिरने लगीं। पड़ोसियों ने मलबा हटाकर घरेलू सामान निकाला। गांव प्रधान हिना जैदी, परवेज हसन, सुक्रमवीर, बिजेंद्र व रामवीर आदि गणमान्य लोगों ने एसडीएम जानसठ से पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

मकान की छत गिरी, छह लोग घायल

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा क्षेत्र के गोपालपुरी निराना गांव निवासी दिलशाद पुत्र अब्बास अपने भाई शमशाद के साथ रहता है। रात करीब दो बजे इनके मकान की छत भरभराकर गिर गई, जिसके चले इन दोनों क साथ नरगिस, शाहिस्ता, आवेश और कनीज दबकर घायल हो गए। पुलिस ने मोहल्लेवासियों की मदद से सभी को मलबे से निकाला और जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डाक्टरों ने सभी की स्थिति सामान्य बताई।

chat bot
आपका साथी