प्रधानों को बताई भूमिका व कर्तव्य

खतौली खंड विकास कार्यालय में गुरुवार को ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया। केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से ग्राम पंचायत में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विधायक ने ग्राम प्रधानों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 07:46 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 07:46 PM (IST)
प्रधानों को बताई भूमिका व कर्तव्य
प्रधानों को बताई भूमिका व कर्तव्य

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली खंड विकास कार्यालय में गुरुवार को ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया। केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से ग्राम पंचायत में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विधायक ने ग्राम प्रधानों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।

ग्राम पंचायत विभाग की ओर से खतौली ब्लाक के सभागार में गुरुवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंचायती संस्थान के मास्टर ट्रेनर प्रमोद चौधरी, सुभाष उपाध्याय, शीजा खान, तौफीक अहमद, हर्ष गोयल व अनुज कुमार ने ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायत से जुड़ी जानकारी दी। योजनाओं को गहनता से समझाया गया। पंचायती राज व्यवस्था, समितियों के कार्य, ग्राम सभा व ग्राम पंचायत की बैठकों, ग्राम प्रधान की भूमिका और कर्तव्य, ग्राम पंचायत विकास योजना, स्वास्थ्य व पोषण कार्यक्रमों में ग्राम पंचायत की भागीदारी, माडल पंचायत, सतत विकास के लक्ष्य, केंद्रीय एवं राज्य वित आयोग की जानकारी दी। स्वच्छ भारत मिशन, पंचायतों में ई-गवर्नेस की स्थापना, ई-ग्राम स्वराज व पीएफएमएस आदि विषयों को विस्तार से समझा। मुख्य अतिथि विक्रम सैनी ने सभी ग्राम प्रधानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों के सहयोग से उनको लागू करने की अपील की। उन्होंने अपने प्रधान काल के दौरान के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा प्रधान ईमानदारी से विकास कार्य कराएं। ग्राम पंचायत सचिवों से सहयोग लें। भाजपा सरकार में किसी प्रधान का उत्पीड़न नहीं हुआ। ब्लाक प्रमुख के पति गौतम सिंह व बीडीओ रत्नाकर सिंह ने कहा प्रधान गांव का महत्वपूर्ण व्यक्ति होता है। ग्राम प्रधान को निष्ठा और बिना किसी पक्षपात के विकास कार्य कराने चाहिए। इस दौरान ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में 44 ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। एसडीएम पंचायत योगेश्वर त्यागी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विजय शेखर, केपी सिंह, धर्मदत्त, पंकज सिद्धार्थ, दीपक ध्रुव, शशांक, आकाश, धर्मेद्र, प्रवीन सैनी व धर्मदत्त आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी