जिला पंचायत सदस्य पद की आरक्षण सूची वायरल

जिला पंचायत सदस्य पदों पर वार्ड वार आरक्षण को लेकर एक सूची इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें जिले के 43 वार्डो को लेकर आरक्षण का खाका खींचा गया है। वायरल सूची के आधार पर सामान्य वर्ग में जिला पंचायत के 22 वार्डो को रखा गया है जिनमें पांच वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी क्रम में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 15 वार्ड आरक्षित किए गए हैं इनमें से चार महिलाओं के लिए रिजर्व हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 11:07 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 11:07 PM (IST)
जिला पंचायत सदस्य पद की आरक्षण सूची वायरल
जिला पंचायत सदस्य पद की आरक्षण सूची वायरल

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सदस्य पदों पर वार्ड वार आरक्षण को लेकर एक सूची इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें जिले के 43 वार्डो को लेकर आरक्षण का खाका खींचा गया है। वायरल सूची के आधार पर सामान्य वर्ग में जिला पंचायत के 22 वार्डो को रखा गया है, जिनमें पांच वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी क्रम में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 15 वार्ड आरक्षित किए गए हैं, इनमें से चार महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। अनुसूचित जाति के लिए छह वार्ड रिजर्व हैं, जिनमें में केवल इस वर्ग की महिलाएं ही चुनाव लड़ सकती हैं। सूची को लेकर भावी उम्मीदवारों की धड़कनें बढ़ गई हैं। रिजर्व वार्डो को देख सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को झटका लगा है। कई भावी उम्मीदवारों ने अधिकारियों से भी फोन कर इसकी पुष्टि करने का प्रयास किया है। जो सूची वायरल हो गई है उसका कंप्यूटर स्क्रीन शाट लिया गया है। अधिकारी भी सूची को लेकर आश्चर्यचकित हैं।

जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि जिला पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए आरक्षण संबंधित सूची का कार्य चल रहा है, जो सूची वायरल हो रही है वह अधिकृत नहीं है। प्रस्तावित सूची मंगलवार या बुधवार को चस्पा की जाएगी।

स्ट्रांग रूम व मतगणना को सुरक्षित स्थल की तलाश

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली में प्रशासनिक अमला ग्राम पंचायत चुनावों की तैयारी में जुटा है। कभी भी ग्राम पंचायत चुनावों की तारीख घोषित हो सकती है। मतदान संपन्न होने पर मतपेटियां रखवाने को स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने उसके लिए सोमवार को नवीन मंडी समेत दो स्कूलों को देखा। सुरक्षा मानकों पर खरा होने वाली जगह का चयन किया जाएगा।

ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारी जोर-शोर चल रही है। अधिकारी चुनाव की तैयारी में लगे हैं। किसी भी समय चुनाव की तारीख का एलान हो सकता है। अप्रैल माह में बोर्ड परीक्षा के कारण स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल को लेकर प्रशासन दुविधा में है। इससे पूर्व कबूल कन्या इंटर कालेज में स्ट्रांग रूम और मतगणना की व्यवस्था रहती थी। इस बार बोर्ड परीक्षा के चलते यहां स्ट्रांग रूम व मतगणना व्यवस्था होना असंभव है। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने सोमवार को तहसीलदार पुष्करनाथ चौधरी व एसडीओ पंचायत योगेश त्यागी के साथ स्ट्रांग रूम और मतगणना के लिए नवीन मंडी स्थल, एक महाविद्यालय के साथ तीन स्थानों को देखा है। उन्होंने बताया कि मीटिग में तय होने पर इनमें से एक जगह का चयन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी