जर्जर पुलों की बदलेगी सूरत, 20 करोड़ स्वीकृत

संजीव तोमर मुजफ्फरनगर मियाद पूरी कर चुके ब्रिटिशकालीन पुलों समेत जर्जर पुलों की सूरत बदली जाएगी। दैनिक जागरण की खबर का संज्ञान लेते हुए पुलों की मरम्मत और निर्माण कार्य को शासन से 20 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। सिचाई विभाग उक्त धनराशि से जनपद में 154 और डिवीजन में 230 पुलों पर कार्य कराएगा। कुछ नए पुल बनाने का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 11:05 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 11:05 PM (IST)
जर्जर पुलों की बदलेगी सूरत, 20 करोड़ स्वीकृत
जर्जर पुलों की बदलेगी सूरत, 20 करोड़ स्वीकृत

संजीव तोमर, मुजफ्फरनगर

मियाद पूरी कर चुके ब्रिटिशकालीन पुलों समेत जर्जर पुलों की सूरत बदली जाएगी। दैनिक जागरण की खबर का संज्ञान लेते हुए पुलों की मरम्मत और निर्माण कार्य को शासन से 20 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। सिचाई विभाग उक्त धनराशि से जनपद में 154 और डिवीजन में 230 पुलों पर कार्य कराएगा। कुछ नए पुल बनाने का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है।

दैनिक जागरण के नौ जनवरी के अंक में ब्रिटिशकालीन पुलों की मियाद पूरी, आवागमन जारी शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर शासन-प्रशासन ने संज्ञान लिया। सिचाई विभाग की ओर से जर्जर पुलों की सूची तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया। शासन से 20 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इस धनराशि से प्रथम चरण में पुलों की मरम्मत की जाएगी। गंगनहर समेत रजवाहों और माइनरों पर बने पुलों पर कार्य होंगे। यदि रजवाहों के पुल आवागमन के लायक नहीं है तो जरूरत के आधार पर नए सिरे से बनाए जाएंगे। शासन से स्वीकृति मिलते ही सिचाई विभाग ने कार्ययोजना पर अमल करना शुरू कर दिया है।

खंड गंग नहर मुजफ्फरनगर डिवीजन का क्षेत्र उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार और सहारनपुर तक है। हालांकि सर्वाधिक पुल का जीर्णेद्धार मुजफ्फरनगर में होगा। सिचाई विभाग ने इसके लिए 154 पुलों को चिह्नित किया है।

---

डिवीजन के 230 पुलों का कायाकल्प:

क्षेत्र पुल संख्या

सहारनपुर 56

हरिद्वार 19

हस्तिनापुर 01

सदर (मुजफ्फरनगर) 32

पुरकाजी 56

चरथावल 22

बुढ़ाना 25

खतौली 19 इन्होंने कहा..

पुलों की मरम्मत और निर्माण कार्य के लिए शासन से 20 करोड़ रुपये बजट स्वीकृत हुआ हैं। धनराशि मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा। कार्ययोजना तैयार की जा रही है। पुलों को चिह्नित किया गया है। गंगनहर पर बने पुलों पर भी मरम्मत कार्य किया जाएगा।

-हरि शर्मा, अधिशासी अभियंता, खंड गंग नहर, मुजफ्फरनगर।

chat bot
आपका साथी