ज्ञान प्राप्ति को पढ़ें वैदिक साहित्य : गुरुदत्त आर्य

वैदिक संस्कार चेतना केंद्र पर वानप्रस्थी धर्म मुनि को आर्य समाज ने सम्मानित किया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि सत्य ज्ञान और विज्ञान को जानने के लिए युवा वैदिक साहित्य पढ़ें।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 10:18 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 10:18 PM (IST)
ज्ञान प्राप्ति को पढ़ें वैदिक साहित्य  : गुरुदत्त आर्य
ज्ञान प्राप्ति को पढ़ें वैदिक साहित्य : गुरुदत्त आर्य

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। वैदिक संस्कार चेतना केंद्र पर वानप्रस्थी धर्म मुनि को आर्य समाज ने सम्मानित किया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि सत्य ज्ञान और विज्ञान को जानने के लिए युवा वैदिक साहित्य पढ़ें।

संतोष विहार में वेद मंत्रोच्चार से यज्ञ के उपरांत वानप्रस्थी धर्म मुनि का आर्य समाज की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आचार्य गुरुदत्त आर्य ने अभिनंदन किया। आचार्य ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्रत्येक परिवार यज्ञ और योग से जुड़ें। श्रेष्ठ लोगों की संगति ही सत्संग है। कुसंगति से जीवन बर्बाद हो जाता है। सत्य, न्याय, ईमानदारी, अनुशासन और सदाचारण से ही जीवन सुखमय, समृद्ध बनता है। अभिभावक परिवार में वेद, रामायण, गीता जैसे ग्रंथ रखें और युवाओं को पढ़ने के लिए प्रेरित करें। गजेंद्र राणा, डा. सतीश आर्य ने प्रेरक भजन सुनाया। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा प्रधान आनंद पाल सिंह आर्य, कल्याणकारी इंटर कालेज बघरा के पूर्व प्रवक्ता गजेंद्र पाल सिंह व प्रधानाचार्य विजय कुश ने विचार रखे। आरपी शर्मा, अनिल आर्य, सुधीर आर्य, पूर्व प्रवक्ता सोमपाल आर्य, पुष्पेंद्र आर्य, राजेंद्र प्रसाद व देवांश आर्य को वैदिक साहित्य भेंट किया। संचालन आरपी शर्मा ने किया।

युवा शक्ति से ही समाज में बदलाव संभव : ऋषिपाल

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। मोरना स्थित महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याणदेव डिग्री कालेज के सभागार में नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित पांच दिवसीय युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह संपन्न हुआ। अध्यक्षता करते हुए ग्राम सुधार सेवा समिति के अध्यक्ष मा. ऋषिपाल सिंह ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है, जिसके जरिये समाज में बदलाव लाया जा सकता है। नेहरू युवा केंद्र संगठन के पूर्व राज्य प्रशिक्षक संजीव मलिक मासूम ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ मतदाता जागरूकता, कोरोनारोधी वैक्सीनेशन, पौधारोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण आदि की जागरूकता में भूमिका निभानी चाहिए। दीया सामाजिक संस्था के अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि युवाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ ही दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू अत्री ने कहाकि जन सहयोग से ही अपराध खत्म किया जा सकता है। युवा वर्ग गांव में होने वाली अप्रिय घटना की सूचना पुलिस को जरूर दें। भारत ज्ञान-विज्ञान समिति के संयुक्त सचिव आरके वर्मा ने गांवों से आए यूथ क्लब के पदाधिकारियों को अभिलेख रजिस्टर आदि के रखरखाव के बारे में बताया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रीति पाल व प्रियंका देवी ने युवाओं को संदर्भ साहित्य वितरित किया। कार्यक्रम में गुलफशा खातून, मोनिका, रवि कुमार, अंकुश, संजीव कुमार, तुषार, विकास, कार्तिक पाल, राहुल व सौरभ आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी