नगर पंचायत में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

नगर पंचायत कार्यालय पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र की दर्जनों बालिकाओं ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:44 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 07:44 PM (IST)
नगर पंचायत में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
नगर पंचायत में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। नगर पंचायत कार्यालय पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र की दर्जनों बालिकाओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का संचालन सभासद नीतू गुप्ता ने किया। प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग में खुशबू प्रथम स्थान, वैष्णवी द्वितीय व सृष्टि तृतीय स्थान पर रही। सीनियर महिला वर्ग में निशु प्रथम, पूजा द्वितीय व काजल तृतीय स्थान पर रही। चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना व सदस्य नीतू गुप्ता ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान चेयरमैन ने कहा कि रंगोली हिदू समाज की संस्कृति का अहम अंग हैं। हिदू समाज सदियों से अपने घरों में त्योहारों पर रंगोली बनाता है। सभी बालिकाओं को इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला ने अगले चरण के आयोजन बड़े पैमाने पर कराए जाने का संदेश दिया। सभासद विवेक कुमार उपाध्याय, अश्वनी चौधरी, निशांत काबोज, आमिर के साथ समस्त नगर पंचायत कर्मी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी