103 ग्राम पंचायतों में भी सदस्यों का कोरम पूरा

उपचुनाव के बाद जिले की सभी 498 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा हो गया है। इसके साथ ही जिले की 103 ग्राम पंचायतों के प्रधान और सदस्य शुक्रवार को शपथ लेंगे। संबंधित बीडीओ जूम एप पर आनलाइन शपथ दिलाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 11:49 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 11:49 PM (IST)
103 ग्राम पंचायतों में भी सदस्यों का कोरम पूरा
103 ग्राम पंचायतों में भी सदस्यों का कोरम पूरा

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। उपचुनाव के बाद जिले की सभी 498 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा हो गया है। इसके साथ ही जिले की 103 ग्राम पंचायतों के प्रधान और सदस्य शुक्रवार को शपथ लेंगे। संबंधित बीडीओ जूम एप पर आनलाइन शपथ दिलाएंगे।

12 जून को ग्राम पंचायत प्रधान, सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य की रिक्त सीटों पर चुनाव संपन्न हुआ। 14 जून को विजेताओं की घोषणा की गई। वहीं जिले की 103 ग्राम पंचायतों के प्रधान शपथ नहीं ले पाए थे। इसकी मूल वजह यह थी कि इन ग्राम पंचायतों में सदस्य का कोरम पूरा नहीं हो पाया था, जिसके चलते उप चुनाव में 83 ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए, जबकि 50 से अधिक निर्विरोध चुने गए। इसके साथ ही सभी ग्राम पंचायतों में सदस्यों का कोरम पूरा हो गया है। शुक्रवार को 103 ग्राम पंचायतों के प्रधान और सदस्यों को संबंधित बीडीओ शपथ दिलाएंगे। कार्यक्रम आनलाइन होगा। शपथ के बाद नवगठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक 20 जून को होगी। बैठक में गांवों के विकास की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उपचुनाव के बाद जिले की सभी ग्राम पंचायत संगठित हो गई हैं। 19 जून को संबंधित प्रधान और सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए कमेटी गठित कर दी गई है। खंड विकास अधिकारी शपथ दिलाएंगे। इसी के साथ सभी गांवों में विकास का रास्ता साफ हो गया है।

ओम सिंह को बनाया प्रदेश महासचिव

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भोपा क्षेत्र के रहकड़ा गांव निवासी चौधरी ओम सिंह को रालोद सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। क्षेत्र के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।

रालोद सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णपाल राठी ने मोरना क्षेत्र के रहकड़ा गांव निवासी चौधरी ओम सिंह ठेकेदार को पार्टी के प्रति कर्मठता को देखते हुए रालोद सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव बनाया है। रालोद के मनोज राठी, डा. अमित ठाकरान, नरेंद्र चौधरी, उदयवीर सिंह, सुरेंद्र, राजेश, सुनील व सचिन सरोहा आदि पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी