शुक्र है..समय पर पहुंची मदद, नहीं तो होता बड़ा हादसा

बस में मुस्लिम परिवार भी था सवार। पुलिस व राहगीरों ने दिखाई तत्परता।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 11:30 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 11:30 PM (IST)
शुक्र है..समय पर पहुंची मदद, नहीं तो होता बड़ा हादसा
शुक्र है..समय पर पहुंची मदद, नहीं तो होता बड़ा हादसा

पुरकाजी : पुरकाजी बाइपास पर दुर्घटना का शिकार हुई श्रद्धालुओं से भरी बस में मुस्लिम परिवार भी सवार था। पुलिस और राहगीरों ने घायलों को निकालने के लिए तत्परता दिखाई, वरना हादसा बड़ा हो सकता था। बस ने हाईवे से किनारे पर तीन पलटे खाने के बाद खाई में गिरी। हाईवे से गुजर रहे वाहन सवारों ने महिलाओं, बच्चों को तुरंत निकाल लिया।

अमूमन अलसुबह के समय हाईवे पर वाहनों की संख्या कमतर ही रहती है। दिन के उजाले के साथ वाहनों की संख्या में इजाफा होता है। ऐसे में चालक नौनीत ने बस तेजी से चला रहा था। तेज गति होने के कारण ही वह नियंत्रण नहीं कर पाया और बस खाई में पलट गई। वहीं, बस में मुस्लिम परिवार भी श्रद्धालुओं के साथ सवार था। यह परिवार मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम देखने जा रहे थे। हादसे में वह बस में सवार गो¨वदपुरी निवासी अशरफ खान, उसकी बेटी शबनम (12), तान्या (13) व बेटा इकरार (17) कॉलोनी के बच्चों के साथ ही स्कूल में पढ़ते हैं। इसके चलते पूरा परिवार हरिद्वार जा रहा था। हादसे में यह लोग भी घायल हो गए। उधर, घायलों की मदद के लिए हाईवे पर राहगीरों ने अपने वाहन रोक दिए। बच्चों, महिलाओं को बाहर निकाल कर उन्हें अपने वाहनों से अस्पताल में भर्ती कराया।

chat bot
आपका साथी