कार्यकर्ताओं को रोकने पर जताया विरोध

चक्का जाम और धरने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आ रहे कार्यकर्ताओं को सीमाओं पर रोक लिया गया। इससे भाकियू कार्यकर्ता बिफर पड़े। जिलाध्यक्ष ने माइक से एलान किया कि कार्यकर्ताओं को आने से नहीं रोका जाए अन्यथा बड़ा आंदोलन होगा। एसपी सिटी एडीएम प्रशासन से मिलकर इस पर विरोध जताया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 12:00 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 12:00 AM (IST)
कार्यकर्ताओं को रोकने पर जताया विरोध
कार्यकर्ताओं को रोकने पर जताया विरोध

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। चक्का जाम और धरने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आ रहे कार्यकर्ताओं को सीमाओं पर रोक लिया गया। इससे भाकियू कार्यकर्ता बिफर पड़े। जिलाध्यक्ष ने माइक से एलान किया कि कार्यकर्ताओं को आने से नहीं रोका जाए अन्यथा बड़ा आंदोलन होगा। एसपी सिटी, एडीएम प्रशासन से मिलकर इस पर विरोध जताया।

ताहरी का लिया स्वाद

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। दोपहर को धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने ताहरी का स्वाद लिया। नमकीन चावल के लिए कार्यकर्ता दौड़े पड़े। इस बीच माइक पर भाषण दे रहे पदाधिकारी को कहना पड़ा कि सरकार से भी इसी तरह लड़ना है। हम अपना हक कतई नहीं छोड़ने वाले हैं। इसके बाद लंगर की तरह हाईवे की पटरी पर बैठकर कार्यकर्ताओं ने भोजन किया।

बच्चों से बुजुर्ग तक रहे शामिल

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भाकियू के चक्का जाम आंदोलन में बच्चों से लेकर बुजुर्ग कार्यकर्ताओं ने भी जोश दिखाया। दिल्ली कूच करते समय बुजुर्ग कार्यकर्ताओं की टोली सबसे आगे रही है। वहीं ट्रैक्टरों पर संगीत और आंदोलन के गीत बजाकर युवा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। कई जगह वरिष्ठ नेताओं को स्थिति काबू करनी पड़ी। अलर्ट करने को घनघनाएं फोन

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। दिल्ली कूच करने के लिए मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद, बागपत और बिजनौर के कार्यकर्ताओं को अलर्ट किया गया। टोल प्लाजा तक पहुंचने से पहले मेरठ, सिवाया के कार्यकर्ताओं को एकत्र रहने का संदेश दिया गया। इसके लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों ने खुद कमान संभाली और जगह-जगह फोन मिलाते रहे।

दौड़ती रही पुलिस फोर्स, अधिकारी

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। धरने के बाद आंदोलन की रणनीति बनी तो पुलिस भी चौकन्नी हो गई। भीड़ को कस्बे के भीतर कूच करता देख अधिकारियों की सांसें फूल गई। तत्काल कस्बे में पुलिस फोर्स को दौड़ाया गया। मुख्य चौराहों, मार्गों पर राहगीरों, फल एवं ठेले वालों को किनारे कराया गया। पैदल चल रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस अधिकारी लगातार चेतावनी देते रहे।

chat bot
आपका साथी