किसानों पर लाठीचार्ज का विरोध, हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

हरियाणा में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में किसान स्वाभिमान संगठन के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Sep 2020 11:48 PM (IST) Updated:Mon, 14 Sep 2020 11:48 PM (IST)
किसानों पर लाठीचार्ज का विरोध, हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
किसानों पर लाठीचार्ज का विरोध, हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। हरियाणा में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में किसान स्वाभिमान संगठन के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

ग्राम बिरालसी में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरीश राणा ने हरियाणा सरकार द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार द्वारा लाया गया कृषि अध्यादेश किसानों के खिलाफ है। इस अध्यादेश का किसान विरोध कर रहे थे। हरियाणा पुलिस ने विरोध कर रहे किसानों पर बर्बरतापूर्वक लाठी बरसाई। सोमवार को बिरालसी चौकी के निकट थानाभवन-मुजफ्फरनगर मार्ग पर हरियाणा में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। इस मौके पर सतीश कुमार, अरविद कुमार, दमन शर्मा, मोहित कुमार, शेरपाल सिंह, विपिन कुमार आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी