बेरोजगारों ने मोमबत्ती जलाकर किया सरकार का विरोध

क्षेत्र में कई स्थानों पर बेरोजगार युवाओं ने मोमबत्ती जलाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Sep 2020 12:04 AM (IST) Updated:Fri, 11 Sep 2020 05:12 AM (IST)
बेरोजगारों ने  मोमबत्ती जलाकर किया सरकार का विरोध
बेरोजगारों ने मोमबत्ती जलाकर किया सरकार का विरोध

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। क्षेत्र में कई स्थानों पर बेरोजगार युवाओं ने मोमबत्ती जलाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट किया।

राष्ट्रीय लोकदल ने गांव भूराहेड़ी में देश में बढ़ती बेरोजगारी का आरोप लगाते हुए रात में मोमबत्ती जलाकर विरोध जताया। रालोद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी के आवास पर प्रदर्शन किया गया। राठी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने देश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर चिता जताई है। युवाओं का भविष्य खराब होने का अंदेशा जताते हुए इस पर सरकार का ध्यान दिलाने के लिए विरोध प्रदर्शन करने को कहा था। इसी के चलते रात नौ बजे पार्टी कार्यकर्ताओं ने नौ मिनट तक दीपक जलाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान गोल्डी राठी, प्रवीण राठी, ऋषि चौधरी, राहुल चौधरी, तुषार, अक्षय कुमार, निशांत राठी आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी