टावर लगाने का विरोध, हंगामा

खतौली के मोहल्ला सराफान राजाराम में घर की छत पर एक दूरसंचार कंपनी का टावर लगाने का मोहल्लावासियों ने विरोध करते हुए हंगामा किया। उन्होंने थाने पर शिकायत भी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भवन स्वामी से नगर पालिका की एनओसी दिखाने को कहा लेकिन वह एनओसी नहीं दिखा पाए। पुलिस ने टावर लगाने का कार्य रुकवा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Sep 2020 11:28 PM (IST) Updated:Sun, 13 Sep 2020 11:28 PM (IST)
टावर लगाने का विरोध, हंगामा
टावर लगाने का विरोध, हंगामा

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। खतौली के मोहल्ला सराफान राजाराम में घर की छत पर एक दूरसंचार कंपनी का टावर लगाने का मोहल्लावासियों ने विरोध करते हुए हंगामा किया। उन्होंने थाने पर शिकायत भी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भवन स्वामी से नगर पालिका की एनओसी दिखाने को कहा, लेकिन वह एनओसी नहीं दिखा पाए। पुलिस ने टावर लगाने का कार्य रुकवा दिया।

सराफान राजाराम में एक दूरसंचार कंपनी का टावर एक घर की छत पर लगाया जा रहा है। मोहल्लेवालों ने इसका विरोध किया। उन्होंने भवन स्वामी से टावर लगाने का कार्य रुकवाने को कहा, लेकिन उसने कार्य नहीं रोका। मोहल्लेवालों ने हंगामा किया। उन्होंने सभासद राकेश जैन के नेतृत्व में थाने पहुंचकर शिकायत की। उन्होंने पुलिस को बताया कि नगर पालिका से एनओसी लिए बिना के टावर का निर्माण किया जा रहा है। टावर लगने से इलेक्ट्रो मैग्नेटिक रेडिएशन निकलेंगे, जिससे आस-पड़ोस के लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। एसआई राधेश्याम ने मौके पर पहुंचकर भवन स्वामी से टावर निर्माण की नगर पालिका की एनओसी दिखाने को कहा, लेकिन वह एनओसी नहीं दिखा पाए। एसआई ने टावर लगाने को रुकवा दिया और अनुमति न मिलने तक निर्माण कार्य न करने के आदेश दिए। विरोध करने वालों में सतीश, सुनील, महताब, नफीस, अरशद, आरिफ, इमरान, नवेद आदि शामिल रहे।

उधर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश यादव का कहना है कि पालिका ने नगर में किसी को मोबाइल टावर लगाने को एनओसी नहीं दी।

एसआइ राधे श्याम का कहना है कि सराफान में बिना एनओसी के दूरसंचार कंपनी द्वारा बिना किसी अनुमति व एनओसी के टावर लगाए जाने की शिकायत मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई। भवन स्वामी कोई अनुमति व एनओसी नहीं दिखा पाए। टावर लगाने को रुकवा दिया गया है।

वरिष्ठ फिजीशियन डा. एनके त्यागी का कहना है कि मोबाइल टावर से इलेक्ट्रो मैग्नेटिक रेडियेशन निकलती हैं, कोई भी रेडियेशन मनुष्य के सेल्स आरएनए व डीएनए को बदल या उन्हें डेड कर सकती हैं। रेडियेशन अत्याधिक होने से मनुष्य को कैंसर का खतरा हो सकता है। रेडियेशन बढ़ने से सुनने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।

chat bot
आपका साथी