प्रियंका ने ओलंपिक ड्रेस में खिंचवाए फोटो

बीस किलोमीटर पैदल चाल में टोक्यो ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रियंका गोस्वामी ने ओलिंपिक की आफिशियल ड्रेस में फोटो खिंचवाए हैं। प्रियंका ने ये फोटो इपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 12:06 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 12:06 AM (IST)
प्रियंका ने ओलंपिक ड्रेस में खिंचवाए फोटो
प्रियंका ने ओलंपिक ड्रेस में खिंचवाए फोटो

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। बीस किलोमीटर पैदल चाल में टोक्यो ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रियंका गोस्वामी ने ओलिंपिक की आफिशियल ड्रेस में फोटो खिंचवाए हैं। प्रियंका ने ये फोटो इपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किए हैं।

प्रियंका का मूल गांव गढ़मलपुर सागड़ी है। फिलहाल उसका परिवार मेरठ के माधवपुरम में रहता है। प्रियंका 30 जुलाई को टोक्यो के लिए रवाना होगी। वह बंगलुरू के साई सेंटर में कड़ा अभ्यास कर रही है। यहीं पर प्रियंका ओलिंपिक की ड्रेस पहनकर कुछ फोटो शेयर किए। प्रियंका ने बताया कि वह पूर्ण तन्मयता से अभ्यास कर रही है। कहा कि उसे पूरी आशा है कि वह ओलंपिक में गोल्ड जीतेगी। प्रियंका ने सभी से आशीर्वाद की कामना करते हुए कहा कि देश वासियों की दुआएं ही उसे सफल बनाएंगी।

डा. प्रदीप जैन के 'सोजे वतन जब्ती की सच्चाई' का लोकार्पण 30 को

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। प्रसिद्ध इतिहासकार, कवि व लेखक डा. प्रदीप जैन के मुंशी प्रेमचंद के जीवन पर शोध की गई पुस्तक 'सोजे वतन जब्ती की सच्चाई' का लोकार्पण 30 जुलाई को किया जाएगा। सकल साहित्य समाज के तत्वावधान में 30 जुलाई को एसडी कालेज आफ इंजीनियरिग एंड टेक्नोलाजी में पुस्तक का लोकार्पण किया जाएगा। बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. उमाकांत शुक्ल करेंगे, जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. मक्खन मुरादाबादी तथा विशिष्ट अतिथि डा. अजय अनुपम, डा. लोकेंद्र, डा. वीरेंद्र आजम तथा डा. एसएन चौहान होंगे।

शिवसेना ने मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कचहरी में डीएम कार्यालय पर सौंपा। कहा कि कोरोना महामारी के चलते गरीब किसान व मजदूर वर्ग आर्थिक संकट से गुजर रहा है। किसानों व मजदूरों की आर्थिक स्थिति के दृष्टिगत उनके समस्त प्रकार के ऋण माफ किये जाएं। महिला ब्यूटी पार्लरों की जांच कराकर उनमें कार्यरत युवकों व ब्यूटी पार्लर संचालकों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। महिला ब्यूटी पार्लर में सिर्फ महिलाओं से ही रखा जाए। हिन्दुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए श्रावण माह में सभी प्रकार की मीट व मांस तथा शराब की दुकानों को बंद किया जाये या उनकी पर्दाकशी की जाये। इस दौरान शिवसेना के प्रदेश उप प्रमुख प्रमोद अग्रवाल, जिला प्रमुख बिटू सिखेड़ा, राजकुमार डहारिया, विनोद वत्स, नवीन कश्यप, राजीव गर्ग, विनय बिंदल, मनीष बालियान, मुकेश जैन, दीपक उपाध्याय, सचिन त्यागी व विकास आदि शिवसैनिक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी