जेपी नड्डा को भेंट की 'यशस्वी भारत' पुस्तक

उद्यमी दंपती अमित प्रकाश व सुनैना प्रकाश ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की। शिष्टाचार के तौर पर यशस्वी भारत पुस्तक भेंट की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 11:55 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 11:55 PM (IST)
जेपी नड्डा को भेंट की 'यशस्वी भारत' पुस्तक
जेपी नड्डा को भेंट की 'यशस्वी भारत' पुस्तक

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। उद्यमी दंपती अमित प्रकाश व सुनैना प्रकाश ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की। शिष्टाचार के तौर पर 'यशस्वी भारत' पुस्तक भेंट की। उद्यमी और एडवोकेट सुनैना प्रकाश ने जेपी नड्डा से महिला सशक्तीकरण के साथ ही नारी की राजनीति में भागीदारी पर चर्चा की। महिला उत्थान पर बातें की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा नारी देश में हमेशा से पूजनीय रही है। भाजपा ने हमेशा से महिलाओं का सम्मान किया है। भविष्य में इसे और सुदृढ़ करने का प्रयास रहेगा। कहा कि पढ़ी-लिखी नारी को राष्ट्रहित और सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आप प्रेरित करें। इसके बाद सुनैना प्रकाश ने मोहन भागवत की लिखी पुस्तक 'यशस्वी भारत' भेंट की।

टीकाकरण पर चिकित्सकों का सम्मान

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। देश में 100 करोड़ टीका लगाए जाने पर खतौली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को धन्यवाद-पत्र देकर सम्मानित किया। भाजपा के पूर्व जिला मंत्री मदन छाबड़ा ने कहा कि भारत में 100 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जो विश्व में सबसे ज्यादा है। देशवासियों के स्वास्थ्य के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार के कदम सराहनीय हैं। इस दौरान निवर्तमान नगर अध्यक्ष अश्विनी उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष आशीष प्रजापति, अमित उपाध्याय डा. हबीब व सुनील उपाध्याय आदि मौजूद रहे। आशा कार्यकत्रियों ने मांगा वेतन, देंगी धरना

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग की खतौली के गालिबपुर क्षेत्र में काम करने वाली आशा कार्यकत्रियों ने वेतन की मांग की है। आशा कार्यकत्रियों ने प्रदर्शन कर कहा कि वेतन के नाम पर उन्हें केवल 2200 रुपये का मानदेय मिलता है। मामले को लेकर आशा कार्यकत्रियां लखनऊ में आंदोलन करेंगी। शनिवार को आशाओं ने सीएमओ ने ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है। कोविड-19 संक्रमण के साथ गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य सर्वेक्षण कर रही हैं। 26 अक्टूबर को लखनऊ में धरना देकर वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समस्या बताएंगी।

chat bot
आपका साथी