महादेव के अभिषेक की तैयारियों में जुटे अहेरिया परिवार

अश्वनी भारद्वाज, अनूपशहर: महादेव के जलाभिषेक की तैयारियों में गंगा किनारे के अहेरिया जाति

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Feb 2018 10:30 PM (IST) Updated:Sun, 04 Feb 2018 10:30 PM (IST)
महादेव के अभिषेक की तैयारियों में जुटे अहेरिया परिवार
महादेव के अभिषेक की तैयारियों में जुटे अहेरिया परिवार

अश्वनी भारद्वाज, अनूपशहर: महादेव के जलाभिषेक की तैयारियों में गंगा किनारे के अहेरिया जाति के लोग जुट गए हैं। सुबह से शाम तक भगवान आशुतोष की पूजा-अर्चना के तमाम साजों सामान तैयार करते देखे जा सकते हैं। उनका कहना है कि भगवान के सहारे दर्जनों परिवारों को रोजी-रोटी और कावड़ियों को मुनासिब दामों पर कावड़ मिल जाती है।

आगामी 14 फरवरी महाशिवरात्रि है। वर्ष के श्रावण माह तथा फाल्गुन माह में महाशिवरात्रि पर्व के दौरान लाखों शिव भक्त गंगा तट से अपने आराध्य देव भगवान आशुतोष को जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ ले जाते हैं। अधिकांश भक्त यहीं पर कांवड़ खरीदकर सजाकर ले जाते हैं। गंगा किनारे ही एक पूरी गली को अहेरियों वाली गली के नाम से जाना जाता है। इसमें अहेरिया जाति के लोग एक माह पूर्व से कांवड़ बनाकर अपने परिवार के भरण पोषण की व्यवस्था में जुट जाते है। लगभग दो दर्जन परिवार के सभी सदस्य बांस, टोकरी आदि को करीने से काटकर कांवड़ बनाकर तैयार कर भंडार कर रहे है। कांवड़ बनाने में लगे रेवती, लक्ष्मण, प्रेम, कलुआ, कन्हैया लाल, महेन्द्र ¨सह, पप्पन, गोपी ¨सह, पवन, धर्मवीर, लाला, मुन्ना लाल, चन्द्रपाल आदि ने बताया कि ईश्वर से कामना है कि अधिक संख्या में कांवड़िए आए और उन्हें उनकी मेहनत का पारिश्रमिक मिल सके। कांवड़ बनाने मे कम से कम 70 तथा अच्छी कांवड़ बनाने में 100 रुपये का खर्च आ जाता है। लेकिन मेहनत खासी होती है। इसका लाभ भी ईश्वर देता है। इस समय अहेरिया वाली गली में सड़क पर कांवड़ बननी शुरू हो गई हैं। घरों की महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग सभी काम करने में जुटे हुए है।

chat bot
आपका साथी