दीपावली मिलन कार्यक्रम में अमन की प्रार्थना

सेक्युलर फ्रंट के तत्वावधान में एक शाम सद्भाव के दीयों के नाम से दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें देश की एकता व अखंडता का परिचय देते हुए वतन में अमन की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में सभी ने एक दूसरे के सुख-दुख में साथ रहने की बात कही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 12:26 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 12:26 AM (IST)
दीपावली मिलन कार्यक्रम में अमन की प्रार्थना
दीपावली मिलन कार्यक्रम में अमन की प्रार्थना

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। सेक्युलर फ्रंट के तत्वावधान में 'एक शाम, सद्भाव के दीयों के नाम' से दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें देश की एकता व अखंडता का परिचय देते हुए वतन में अमन की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में सभी ने एक दूसरे के सुख-दुख में साथ रहने की बात कही।

शहर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित हुए दीपावली मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुरु महाराज गोपाल दास पहुंचे। सभी लोगों को दीपावली पर्व की बधाई दी। इस दौरान सभी ने साथ मिलकर चलने का वादा किया। वहीं प्रार्थना कि गई कि देश में शांति बनी रहे। सभी एक-दूसरे के साथ खड़े रहें। कार्यक्रम में मौलाना अब्दुल, कादिर, पंडित सुशील शर्मा, काजी मोहम्मद अल्वी, काजी तनवीर आलम, मौलाना बासित, सुखदर्शन सिंह बेदी, अमरजीत सिडाना, देवराज पंवार आदि लोगों ने दीपावली पर्व पर विचार रखे। कार्यक्रम के कनवीनर गौहर सिद्दीकी, शाहवेज राव, इसरार नफीद्व राजीव शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

दीपावली मेला का आयोजन कराएगी पालिका

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली नगरपालिका कस्बे में दीपावली मेला का आयोजन करेगी। इसके लिए सोमवार को प्रशासक ने विभागीय अधिकारियों, सभासदों के साथ बैठक की है। जिसमें सभासदों से मेले को लेकर सुझाव मांगे गए। मेला में दुकानों का आंवटन निश्शुल्क रखा गया है। तीन दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

कोविड-19 संक्रमण के कारण दो वर्ष गोगा जहारवीर म्हाढ़ी पर मेला का आयोजन नहीं हो रहा है। इससे पालिका को नुकसान होता है। अब शासन ने दीपावली मेला लगाने के आदेश दिए हैं, जिसके चलते पालिका तैयारी में लगी है। मेले का आयोजन निश्शुल्क किया जाना है। सोमवार को एसडीएम एवं प्रशासक जीत सिंह राय ने बैठक लेकर मेले के संबंध में सुझाव मांगे हैं। जीटी रोड पर मेला की दुकान आंवटित की जाएंगी। इसमें स्ट्रीट वेंडरों, कस्बे के व्यापारियों को निश्शुल्क भूमि उपलब्ध कराने का मसौदा बनाया गया है। वहीं, झूले आदि की व्यवस्था को कुंद-कुंद जैन इंटर कालेज में किए जाने पर मंथन किया गया है। पालिका के क्षेत्रीय निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि 28 अक्टूबर से मेला आयोजित किया जाएगा, जो दीपावली पर्व तक चालू रहेगा।

chat bot
आपका साथी