अजित सिंह और टिकैत बंधुओं में सियासी गुफ्तगू

नामांकन के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। गठबंधन प्रत्याशी चौ. अजित सिंह और भाजपा उम्मीदवार डा. संजीव बालियान के बीच सीधा मुकाबला है। टिकट घोषित होते ही डा. बालियान सिसौली स्थित टिकैट आवास पर पहुंचे थे। वहीं नामांकन के बाद रालोद प्रमुख चौ. अजित सिंह मंगलवार देर रात को टिकैत बंधुओं से मिले। देर रात तक उनके बीच बातें हुई जिसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Mar 2019 12:06 AM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2019 12:06 AM (IST)
अजित सिंह और टिकैत बंधुओं में सियासी गुफ्तगू
अजित सिंह और टिकैत बंधुओं में सियासी गुफ्तगू

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर:

नामांकन के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। गठबंधन प्रत्याशी चौ. अजित सिंह और भाजपा उम्मीदवार डा. संजीव बालियान के बीच सीधा मुकाबला है। टिकट घोषित होते ही डा. बालियान सिसौली स्थित टिकैत आवास पर पहुंचे थे। वहीं, नामांकन के बाद रालोद प्रमुख चौ. अजित सिंह मंगलवार रात सिसौली में टिकैत बंधुओं से मिले। उन्हीं के घर रात्रि विश्राम किया। काफी देर तक उनके बीच बातें हुई, जिसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

21 मार्च को जैसे ही सांसद डा. संजीव बालियान का टिकट हुआ, वे सीधे भाकियू अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत और प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत से मिलने पहुंचे। चौ. अजित सिंह भी टिकैत परिवार के सभी सदस्यों से मिले। चौ. नरेश टिकैत ने बताया कि अजित सिंह ने रात में विश्राम की इच्छा जताई थी। पारिवारिक बातें हुई हैं।

chat bot
आपका साथी